Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

ऐसी भी कार्रवाई….चैतन्य टेक्नो स्कूल की जब्त 1 करोड़ से अधिक की सामग्री की एक तिहाई मूल्य पर विक्रय

-उत्कृष्ट स्कूल में मंगलवार को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर होगी उपलब्ध।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल से जब्त 1 करोड़ से अधिक मूल्य की शैक्षणिक सामग्री प्रशासन द्वारा विक्रय किया जाएगा। सामग्री का एक तिहाई मूल्य पर विक्रय मंगलवार से उत्कृष्ट विद्यालय में किया जाएगा। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर इन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।
मालूम हो कि कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में विगत दिनों जिले के डेलनपुर स्थित चैतन्य टेक्नो स्कूल पर कार्रवाई की गई थी। वहां से ज़ब्त की गई सामग्री का एक तिहाई मूल्य पर विक्रय 30 जुलाई मंगलवार से रतलाम के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर सागोड रोड पर किया जाएगा।
चैतन्य टेक्नो स्कूल में की गई कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन के दल द्वारा करीब 1 करोड़ 14 लाख रुपए मूल्य की पुस्तके तथा ड्रेस आदि सामग्री जब्त की गई। सामग्री के मूल्यांकन के लिए कलेक्टर बाथम द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला कोषालय अधिकारी सहित एक मूल्यांकन दल का गठन किया गया। जिसके द्वारा सामग्री का मूल्य एक करोड़ 14 लाख रुपए अनुमानित रूप से आंका गया।
पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर विक्रय
स्कूल से जांच दल द्वारा जब्त 19561 ड्रेस, बेल्ट, मोजे तथा 360 सेट पाठ्य पुस्तक सामग्री को अब प्रथम आओ प्रथम पाओ की तर्ज पर विक्रय करने की व्यवस्था एक तिहाई मूल्य पर की गई हैं। इसके लिए उत्कृष्ट विद्यालय में सेल काउंटर बनाया गया है, जहां प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक विक्रय किया जाएगा। कलेक्टर बाथम द्वारा श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वह अपना ड्रेस कोड नहीं बदले। पालकों को सूचित भी करें कि बच्चों के लिए ड्रेस, पुस्तके एवं अन्य सामग्री एक तिहाई मूल्य पर उत्कृष्ट विद्यालय में लगाए गए सेल काउंटर से क्रय करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.