Logo
ब्रेकिंग
बाल उद्यान गणेशोत्सव 2026: रतलाम में ढोल-नगाड़ों के साथ बिराजे गणपति, पंडालों में शुरू हुई भव्य आरती... रतलाम मंडल में ‘छोटे साहबों’ के बड़े कारनामे: किसी पर चढ़ा ‘सिलसिला’ का सुरूर, तो कोई खा गया दिल्ली ... अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच....बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार... वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत...

विकास के नाम पर विनाश…पौधरोपण के चार दिन के बाद ही काट दिए हरे भरे पेड़-पौधे

-रेल परिसर में ही पर्यावरण की अनदेखी की, चंदन पेड़ भी नहीं छोड़े।
-प्लेटफॉर्म नंबर 7 की ओर की गई बेतरतीब पेड़ोंं की कटाई।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मां के नाम एक पौधा अभियान के तहत चार दिन पूर्व पौधारोपण किया गया। लेकिन दो दिन से रेल परिसर में ही पेड़ों की कटाई चल रही है।
दरअसल प्लेटफॉर्म नंबर 7 की ओर स्टेशन डेवलपमेंट के तहत टेलिकॉम एक्सचेंज ऑफिस के पास पेड़ काटने शुरू किए। इसमें छोटे-बड़े आकार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। वहीं सोमवार को भी इसी स्थान और पेड़ काटे गए। बताया जा रहा कि जो पेड़ काटे गए। उसमें नीम के अलावा बेशकीमती चंदन का पेड़ भी शामिल है।

चार दिन पूर्व किया पौधारोपण

इधर, गुरुवार को डीआरएम परिसर में डीआरएम रजनीश कुमार सहित अधिकारियों ने एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। ऐसे में प्लेटफॉर्म नंबर 7 की ओर पेड़ों की कटाई डीआरएम के संज्ञान में है या नहीं, यह भी फिलहाल साफ नहीं है। मामले में रेलवे स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि यह ठेकेदार का काम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.