-विंध्यवासिनी कॉलोनी कनेरी के पास स्थित ढाबे पर हुआ था विवाद।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विंध्यवासिनी कॉलोनी कनेरी के पास स्थित ढाबे पर विवाद व मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को दीनदयाल नगर पुलिस ने धरदबोचा।
घटना 03.05.2024 रात को विंध्यवासिनी कॉलोनी कनेरी के पास स्थित पिंटू दा ढाबा पर हुई थी। फरियादी आरिफ पिता अय्युब खान मेवाती निवासी हरथली, सुनिल पाटीदार व अजय पाटीदार निवासी हरथली के पिंटू दा ढाबा (गुर्जर ढाब्बा) पर खाना खाकर घर जाने के लिये ढाबे से बाहर आए। तब ढाबे पर काम करने वाले लड़को द्वारा गाली गलौच कर फरियादी से विवाद करने लगे। सुनील पाटीदार ने फोन करके संजय पाटीदार शंकरगढ रतलाम को वहां बुलाया गया। उसके बाद विवाद बड़ने आरोपी करण गुर्जर, संदीप गुर्जर व आकाश गुर्जर व संतोष प्रजापत व इनके 03 अन्य अज्ञात साथियों द्वारा फरियादी आरिफ खान, सुनील पाटीदार, अजय पाटीदार एवं संजय पाटीदार के साथ चाकू, बेसबॉल के डंडों से जानलेवा हमला कर मारपीट की गई। मारपीट कर सभी आरोपी ढाब्बे से भाग गये, फरियादी की सूचना पर थाना दीननदयाल नगर में अप.क्र.345/24 धारा294, 323, 147, 148, 149, 307, 506 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपीगण कि गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी दीनदयाल नगर अर्जुन सेमलिया तथा थाना प्रभारी माणकचौक रणजीत सिंगार के नेतृत्व में पृथक पृथक टीम का गठन किया गया।
प्रकरण सदर में वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुये गठीत टीम द्वारा प्रभावी सूचना संकलन तथा सायबर तकनिकी साक्ष्यों का संकलन कर आरोपीगण के संभावित ठीकानों पर लगातार दबीश देकर मात्र 24 घण्टे के भीतर 04 आऱोपी को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त छुपाकर 02 खटकेदार चाकू तथा दो बेसबाल डंडें को घटनास्थल के पास ही अलग अलग स्थान से आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर जब्त किया गया। प्रकरण के अन्य फरार आऱोपी कि पतासाजी जारी है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम-
1.करण पिता गोपाल गुर्जर उम्र 19 वर्ष निवासी कनेरी ।
2.संदीप पिता रामलाल गुर्जर उम्र 34 वर्ष निवासी हिम्मत विहार कालोनी ।
3.संतोष पिता नारायण प्रजापत उम्र 36 वर्ष निवासी ओसवाल नगर ।
4.पंकज पिता राजु गुर्जर उम्र 21 वर्ष निवासी कनेरी रतलाम।
सराहनीय भूमिका- निरी. अर्जुन सेमलिया थाना प्रभारी डीडीनगर, निरी.रणजीत सिंगार थाना प्रभारी माणकचौक, उनि.शांतिलाल चौहान सहित टीम।
