Logo
ब्रेकिंग
10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम

सूबे के प्रमुख ने फूंकी जान…. भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रदीप की कड़ी मेहनत, मैराथन संपर्क में पसीना बहा रहे उपाध्याय

-क्रमवार बैठकों, निरंतर जनसंपर्क व कार्यकर्ताओं से तालमेल में जुटे पार्टी जिलाध्यक्ष।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जिला स्तर पर हलचल तेज हो गई है। हालांकि भाजपा प्रत्याशी के लिए रतलाम सहित ग्रामीण में नेताओं के दौरे व जनसंपर्क जारी है। मगर विशेष तौर पर जिले में भाजपा संगठन में उम्दा पकड़ बना चुके जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय फिलहाल खूब पसीना बहा रहे है। बल्कि कड़ी मेहनत से दिनरात एक कर पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए 12 से 15 घंटे काम में जुटकर राजनीतिक सिद्धस्तता का लोहा मनवा रहे है। 5 मई को भी रोज की तरह सुबह 8 बजे काफले के साथ जनसंपर्क के लिए निकल पड़े।

तालमेल अब रोजमर्रा की बात हुई….

इस बात से पार्टी का हर कोई बखूबी इत्तेफाक रखता है कि जिलाध्यक्ष उपाध्याय की सूबे में तालमेल बैठने में विशेष महारथ हासिल है। चुनावी माहौल में उच्च पदाधिकारी के आगमन पर पार्टी कार्यालय आकर बैठकों में शामिल होना, मैदानी स्तर पर पार्टी की रणनीति तैयार करने गांवों में निकल जाना तथा चुनावी योजना को लेकर वापस शहर आकर कार्यकर्ताओं से रूबरू होना। ये गतिविधियां जैसे अब रोजमर्रा की बात होने लगी है।
भाजपा जिला मीडिया प्रवक्ता की माने तो जिलाध्यक्ष उपाध्याय कम समय के अंतराल में संगठन में अपनी पकड़ मजबूत करने में कामयाब रहे है। इसके पीछे सालों तक संगठन में उनकी सक्रियता मानी जा रही है। यही वजह है कि उन्होंने मैदानी स्तर पर काम के अलावा छोटे कार्यकर्ता से लेकर देश के अव्वल नेतृत्व तक अपनी पहचान बनाई है।

आज रतलाम शहर एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क

भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान 5 मई को रतलाम जिले के शहर एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से रूबरू होगी। जनसंपर्क के दौरान जिलाध्यक्ष उपाध्याय के साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, वन मंत्री नागर सिंह चौहान, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर उपस्थित रहेंगे। जनसंपर्क की शुरूआत रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में शाम 4 बजे लक्ष्मणपुरा से आरंभ होगी। फिर रैली के रूप में पीएण्डटी कॉलोनी, मीराकुटी, गांधी नगर, नूरी मांगलिक हॉल, देवरा देव नारायण नगर, विनोबा नगर, गणेश नगर, इंद्रलोक नगर, अलकापुरी डी कॉलोनी, अलकापुरी अंबे चौक, नया गांव होते हुए साक्षी पेट्रोल पंप समापन होगा।
इससे पूर्व रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सालाखेड़ी ग्राम से प्रातः 8ः30 बजे जनसंपर्क आरंभ शुरू हुआ। सनावदा, नगरा, बड़ोदिया, रिंगनिया, हतनारा, मलवासा, बड़ा जड़वासा, छोटा जड़वासा, बाजनखेड़ा, सेजावता, धोंसवास में भाजपा प्रत्याशी जनसंपर्क कर मतदाताओं से रूबरू होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds