Logo
ब्रेकिंग
श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो...

लाल-लाल लहराएगा इंकलाब आएगा…रैली में गूंजे नारे, श्रम दिवस की बताई महत्ता

-अंतराष्ट्रीय मई दिवस पर श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के तत्वाधान में आयोजन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अंतराष्ट्रीय मई दिवस पर श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के तत्वाधान में वाहन रैली निकाली गई। समस्त श्रम संगठन के कार्यकर्ता पंजाब नेशनल बैंक अलकापुरी पर एकत्रित हुए। रैली शुरू हुई तो माहौल नारों से गूंज उठा। संगठनों के पदाधिकारियों का जोश देखते ही बना।
प्रारंभ में साथियों को बैंक पेंशनर संघ के कॉमरेड नरेंद्र जोशी, कॉम. प्रकाश अग्रवाल, पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन के कॉम. आई एल पुरोहित, बीएसएनएल के कमलेश पारेख, आरएमएस के भारत राठौर, एमआर यूनियन के अभिषेक जैन ने सम्बोधित किया।
रैली अलकापुरी, सज्जन मिल, प्रताप सर्कल, शहर सराय होते हुए शहीद चौक पर एक सभा के रूप में समाप्त हुई। सभी साथियों ने नारों से शहर को गुंजायमान किया, लाल-लाल लहराएगा इंकलाब आएगा। दुनिया के मजदूर एक हो। आवाज दो हम एक हैं। मई दिवस अमर रहे। सभा में पेंशनर्स संघ के कॉम कीर्ति शर्मा ने मई दिवस का गीत प्रस्तुत किया। सभा को रेलवे पेंशनर्स संघ के कॉम प्रकाश व्यास, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ की कृष्णा सोनगरा, आशा-ऊषा संघ की मीनाक्षी शर्मा, जनवादी लेखक मंच की गीता देवी राठौर ने भी सम्बोधित किया।

सीटू जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने मई दिवस के इतिहास पर विस्तृत रूप से जानकारी दी कि किस प्रकार आज से 138 वर्ष पहले शिकागो में मजदूरों पर दमनकारी ताकतों ने जुल्म कर श्रमिकों की हत्या की थी। कार्यक्रम के दौरान 90 वर्षीय वरिष्ठ एच एन जोशी, हांसी शिवानी का सम्मान किया गया। इस रैली में इप्का केमिकल वर्कर्स यूनियन के कॉम लाखन सिंह, बी एस एन एल के चेतन पांचाल, रसीद खान संजय व्यास, निखिल मिश्र, राधेश्यान दुबे, तृतीय श्रेणी शिक्षक संघ के रणजीत सिंह, गोपाल भट्ट, अभय कांबली, सहित विभिन्न ट्रेड यूनियन के साथी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds