Logo
ब्रेकिंग
श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो...

समाजसेवा में अग्रणी डॉ. दिव्या पाटीदार को मिला राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान

-पीरियड एजुकेशन हेल्थ एंड हाइजीन को लेकर जागरूकता का काम रही दिव्या।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नई दिल्ली में आयोजित तीन मूर्ति भवन में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। जिसमें देशभर की उच्च स्तरीय प्रतिभाओं के साथ ही रतलाम से जुड़ी डॉ. दिव्या पाटीदार को भी सम्मानित किया गया। दिव्या को असम से आए धर्मगुरु सोनम यॉन्डेन, हिमालयन पीठाधीश्वर स्वामी वीरेंद्रआनंद महाराज, डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह कंट्री हेड एशिया शिपिंग तथा बॉलीवुड सेलिब्रिटी सुधा चंद्रन द्वारा सम्मानित किया गया। दिव्या कई ब्यूटी पेजेंट्स जैसे मिसेज इंडिया, मिसेस यूनिवर्स सेंट्रल एशिया, मिसेज यूरेशिया, क्वीन ऑफ़ गैलेक्सी जीत चुकी है। इतने ब्यूटी पेजेंट्स जीतने के बाद भी बॉलीवुड को ना चुनते हुए समाज सेवा को चुना।

आईआईएम इंदौर से शिक्षा प्राप्त तथा आईआईटी गुवाहाटी की पूर्व छात्रा रही दिव्या का कहना है कि वह देशहित तथा समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। इस तरह के सम्मान हमें और अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। सम्मान से प्रेरणा नहीं बल्कि समाज कल्याण के प्रति अच्छे कार्य करने के लिए जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इसी के प्रति मेरा जुनून है और हमेशा जारी रहेगा। दिव्या अपने एनजीओ के माध्यम से महिलाओं मे महावारी के प्रति जागरूकता, पीरियड एजुकेशन हेल्थ एंड हाइजीन को लेकर जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds