Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

कांग्रेस की वार्ता…फ़ोटो-वीडियो में दिखाई भाजपा के वनमंत्री की दबंगई, डॉ. भूरिया बोले-अब जनता देगी जवाब

-रतलाम झाबुआ सांसद सीट के कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया की विधायक पुत्र डॉक्टर विक्रांत भूरिया ने किए चहुँतरफ़ा हमले।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। भाजपा संविधान में संशोधन करने की फ़िराक में है। इसीलिए बार-बार 400 पार का राग अलाप रही हैं। जबकि उनको 200 सीट मिलना भी मुश्किल नजर आ रहा है। भाजपा उम्मीदवार के पति वन मंत्री नागरसिंह चौहान परिवार की दबंगई जगजाहिर है। जनता समझ रही है। इसका परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
यह बात रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के विधायक पुत्र डॉ. विक्रांत भूरिया ने सोमवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में कहीं।

इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा मौजूद थे। स्वागत संबोधन कांग्रेस प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय ने किया।
डॉ. विक्रांत ने स्क्रीन पर फ़ोटो वीडियो दिखाते हुए वन मंत्री की दबंगई व उनके गांव के पिछड़ेपन की तस्वीरें भी सार्वजनिक रूप से दिखाई।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने वन मंत्री की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि वन मंत्री स्वयं कई आरोपों में घिरे हुए हैं। वे खुलेआम महिलाओं का अपमान करते रहते हैं। एक दिन पहले ही जोबट के पास गांव में उनके रिश्तेदार नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में फंसे हुए हैं। जिस पर हमने एफआईआर करवाई।

वन काटे जा रहे है और बना दिया वनमंत्री

डॉ. भूरिया ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने चोर के हाथ में चाबी दे दी है। यह कहावत इस बात से साबित होती है कि वन मंत्री ने कठ्ठीवाड़ा के हरेभरे जंगल को साफ कर दिया है। प्रदेश सरकार ने उसी क्षेत्र के चौहान को वनमंत्री बना दिया।

घोषणा-पत्र पर खरा उतरेगी कांग्रेस

डॉ. भूरिया ने कहा कि आदिवासी समुदाय में सबसे बड़ी समस्या पलायन की है। कांग्रेस द्वारा पलायन करने वालों को 10 लाख का बीमा देकर सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र पर खरा उतरेगी। बेरोजगार को 30 लाख नौकरियां दी जाएगी। लाड़ली बहनों को उनको पूरे पैसे दिए जाएंगे। किसानों को कर्ज मुक्त किया जाएगा। 25 लाख रुपए तक का उपचार होगा।

ये वीडियो, फ़ोटो व प्रमाण स्क्रीन पर किए सर्वाधिक

1-पूर्व के एक वीडियो में वर्तमान वन मंत्री ने कांग्रेस की पूर्व महिला विधायक को निपटाने की बात भी कहते दिखाई दिए।
2-वन मंत्री चौहान के डोबलाझीरी गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम 12 फीसद रहा है। वीडियो में स्कूल का बरामदा मक्का से भरा पड़ा दिखाया गया।
3-डोबलाझीरी गांव का हालिया परीक्षा परिणाम 12 प्रतिशत रहा। विधायक भूरिया ने परिणाम वाले चार्ट को सार्वजनिक किया।
4-वन मंत्री के गांव की तस्वीर दिखाई गई। इसमें बन्दूकधारी स्वयं अपने समर्थकों के साथ दिखाई दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds