Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

अटूट लंगर के साथ प्रकाश पर्व समापन…सरदार गुरनाम बोले- हिंद की चादर कहे जाते हैं गुरु तेग बहादुर जी

-अखंड पाठ साहब की समाप्ति के पश्चात पालकी को गुरु घर ले जाया गया।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा सिखों के नवें गुरु श्री तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व श्री अरविंद मार्ग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के खालसा सभागृह में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित अखंड पाठ की समाप्ति से पूर्व पथ प्रसिद्ध कीर्तनी भाई जसकरण सिंह पटियाला वाले व साथियों ने कीर्तन से संगत को निहाल किया।

ज्ञानी मानसिंह ने अरदास की तथा गुरु का अटूट लंगर बरता। समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह चावला, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा सह सचिव हरजीत सलूजा ने जसकरण सिंह व साथियों का शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी हिंद की चादर कहे जाते हैं नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पहले वाहेगुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रतिवर्ष समिति द्वारा अखंड पाठ साहब का आयोजन किया जाता है। समिति बच्चों की सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर है तथा श्रेष्ठ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाती है। समिति जिले वासियों को शिक्षा के क्षेत्र में जल्द ही एक नई सौगात देने वाली है जिसकी तैयारियां की जा रही है।


प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अखंड पाठ साहब की समाप्ति के पश्चात पालकी को गुरु घर ले जाया गया। पालकी के आगे आगे स्कूल का बैंड चल रहा था। इस अवसर पर समिति के सतपाल सिंह डंग, धर्मेंद्र गुरु दत्ता, समाज के गगनदीप सिंह डंग, अमरपाल सिंह वाधवा, गुरविंदर सिंह खालसा, गुरमीत सिंह गुरु दत्ता, जसपाल सिंह सलूजा, कुलवंत सिंह सग्गू,अवतार सिंह सलूजा, कमलजीत सिंह मक्कड़, विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया सहित समाजजन मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds