Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को इस तरह किया याद….जाति, धर्म, पंथ तथा छुआछूत से दूर रहें, सभी धर्मो का सम्मान करें

-रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को समारोहपूर्वक मनाई 133वीं जन्म जयंती।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। महू रोड रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे प्रशिक्षण संस्थान (एमडीडीटीआई) में सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोहपूर्वक मनाई। बाबा साहब के वक्तव्य देकर उन्हें याद किया गया।
मालूम हो कि 14 अप्रैल बाबा साहब की 133वीं जन्म जयंती थी। लेकिन रविवार का अवकाश होने आए संस्थान में 15 अप्रैल को मुख्य प्रशिक्षक कुशल पाल सिंह के नेतृत्व में आयोजन किया गया। सर्वप्रथम केपी सिंह एवं नरेन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।


संबोधन में इन्होंने कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके आदर्शों पर चलकर हमें अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहना चाहिए। जाति, धर्म, पंथ तथा छुआछूत से दूर रहकर सभी धर्मो का सम्मान करना चाहिए।
संस्थान में कार्यरत कर्मचारी संतोष बैरवा ने बताया कि हमें बाबा साहब के आदर्शो एवं कदमों पर चलकर उच्च पदों पर आसीन होकर देश का नाम रोशन करना है। आगे बढ़ने के लिए त्याग करना आवश्यक होता है। मुश्किलों का धैर्यपूर्वक सामना करना चाहिए। इस दौरान संस्थान में कार्यरत नरेन्द्र सिंह सोलंकी, संजय भावसार, जेके मिश्रा, योगेन्द्र राठौर, विजय पंवार, जगदीश कौशल एवं संस्थान में प्रशिक्षणरत 100 कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds