Logo
ब्रेकिंग
रेल यात्राओं की अनियमितता, उभरने लगे पुराने जख्‍म....राम जी के भक्‍तों को भी नहीं छोड़ा, फर्जी अवकाश... ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी...

हम रेलवे गार्ड गौरवान्वित है…भारत सरकार द्वारा 2 रुपए का सिक्का जारी कर सम्मान दिया था

-ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल का 59वां स्थापना दिवस मनाया।
-पदाधिकारियों ने रेलवे में गार्ड द्वारा किए जा रहे योगदानों की जानकारी दी।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल का 59वां स्थापना दिवस 18 फरवरी को रतलाम शाखा द्वारा बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। पदाधिकारियों ने गार्ड द्वारा रेलवे में दिए जा रहे योगदानों की जानकारी दी। यहीं वजह है कि भारत सरकार द्वारा ट्रेन मैनेजर केटेगिरी के नाम से 2 रुपए का सिक्का भी जारी किया था। यह बड़ा सम्मान का विषय है।
कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसी गोयल की अध्यक्षता में रतलाम में बड़ी संख्या में गार्ड्स साथी मौजूद रहे। इस मौके पर संस्था की नींव रखने वाले संस्थापक अत्तर सिंह आहूजा के संघर्ष को भी याद किया गया। गोयल ने अपने विचार व्यक्त किए ।


रतलाम शाखा के अध्यक्ष संतोष झा एवं जेपी सिंह द्वारा बताया गया कि गार्ड साथियों के लिए सम्मान का विषय है। भारत सरकार द्वारा भारतीय रेल के सर्वाधिक सम्मानित पद ट्रेन मैनेजर के सम्मान में 2 रुपए का सिक्का जारी किया गया था।
59वें स्थापना दिवस के इस आयोजन में संरक्षक आर के सतवानी, मण्डल उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, सह सचिव कपिल जायसवाल, सहायक सचिव आर के दत्ता, संस्था के वेदप्रकाश शर्मा, मनीष जोशी, शेखर कौल, विजय शर्मा, जितेंद्र मकवाना, कपिल गुर्जर, नीलेश मीना, राधेश्याम चोटिया, प्रिंस वासन्न, रामराज मीना, संतोष मीना, गोपाल सोलंकी, शिवदीप राय, दीपेश चन्द्रावत, विश्वनाथ पंडित, धारासिंह मीना, छुट्टनलाल मीना, सहित बड़ी संख्या में ट्रेन मैनेजर्स उपस्थित थे। इससे पूर्व संस्था के जेपी सिंह, कपिल जायसवाल एवं गौरव संत द्वारा संस्था के द्वारा किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला व संबोधित किया। आभार प्रमोद लोधी द्वारा माना गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.