Logo
ब्रेकिंग
डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन

श्री राजपूत नवयुवक मंडल की गतिविधि….पहले भगवान श्री राम एवं महाराणा प्रताप को नमन किया, फिर दिए नियुक्ति-पत्र

-राजपूत धर्मशाला भवन हाथीखाना में बैठक में दी संगठन की जानकारियां।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। श्री राजपूत नवयुवक मंडल रतलाम के नवीन पदाधिकारियों की बैठक राजपूत धर्मशाला भवन हाथीखाना रतलाम पर हुई।
सर्वप्रथम भगवान श्री राम एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण समाज के वरिष्ठजनों द्वारा किया गया। तत्पश्चात श्री राजपूत नवयुवक मंडल के नवीन पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र समाज के वरिष्ठजनों के हाथों प्रदान किए गए। इस अवसर पर न्यास अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोयल ने संगठन की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। कहा कि श्री राजपूत नवयुवक मंडल रतलाम की स्थापना 26 जनवरी 1960 को वरिष्ठजनों द्वारा की गई थी। तब से उन्होंने लगातार कार्य करके संगठन को मजबूती प्रदान की गई।


गोयल ने कहा कि संगठन द्वारा लगातार गतिविधियां जारी रहती है। मार्च माह में महाशिवरात्रि, होली पर समाज की गैर एवं अप्रैल माह में राजपूत समाज का 23वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ जून माह में तीन दिवसीय राष्ट्र पुरुष देश के गौरव वीर महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल बुंदेला की जन्म जयंती एवं संगठन का 64वां वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। श्री राजपूत नवयुवक मंडल रतलाम अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में संगठन गतिविधियों को लगातार जारी रखने पर बल दिया। संगठन स्तर पर वरिष्ठजनों द्वारा युवाओं को जो भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उसके अनुसार ही युवा वर्ग भी संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करता रहेगा।
मंडल के सचिव नरेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को एक बड़ा संगठन प्राप्त हुआ है। इस संगठन को हमें लगातार गतिविधियां चलकर मजबूत बनाना है। संगठन के कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह सोनगरा ने संगठन में कुछ नया करने के विचार प्रकट किए गए।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन राजेंद्र सिंह गोयल ने किया तथा आभार डाडम सिंह राठौर ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds