Logo
ब्रेकिंग
डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन

उज्जैन वाल्मिकी धाम के राष्ट्रीय संत उमेश नाथ जी महाराज राज्यसभा सदस्य के लिए चयनित

-विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत के बाद कवायद।

न्यूज़ जंक्शन-1८8
रतलाम। भाजपा द्वारा वाल्मिकी धाम उज्जैन के राष्ट्रीय संत 1008 श्री बाल योगी उमेश नाथ महाराज को राज्यसभा सदस्य मनोनित किया गया है।
पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत मिला है। इसके बाद पार्टी राज्य सभा में सांसदों को भेजने की तैयारी कर रही है। मध्य प्रदेश से तीन सदस्यों को नामांकित करने के बाद राज्य सभा सांसद के रूप में चयन किया गया है।
जिसमें उज्जैन वाल्मिकी धाम के राष्ट्रीय संत उमेश नाथ महाराज का नाम शामिल किया है।
श्री सनातन धर्म महासभा के अशोक सोनी, गोविन्द काकानी, कमल भाटी वाल्मीकि, गोपाल शर्मा, जगदीश हरहरिया, मनोज शर्मा, भूपेंद्र सोनी, बालमुकंद चावड़ा, महेंद्र सिंह चंद्रावत, मनोहर पोरवाल, प्रितेश गादिया, मुरली गुर्जर, ताराबेन सोमी आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी ने भाजपा संगठन एवं प्रदेश के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds