Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

रामलला के आगमन के पावन अवसर पर रिलीज होगा राम आएंगे सांग, शूटिंग पूरी

-जय श्री राम जी कंपनी एवं राठौर फिल्म के बैनरतले मुंबई में की गई शूटिंग।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अयोध्या में रामलला के आगमन (मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा) अवसर पर राम आएंगे गाने को रिलीज़ किया जाएगा। जय श्री राम जी कंपनी एवं राठौर फिल्म के तहत राम आएंगे नाम का यह वीडियो एलबम है। इसकी
मुंबई के दानी विलेज में शूटिंग संपन्न हुई। एलबम में आवाज अंजलि बनर्जी ने दी है। जबकि इसमें ऋषभ जैन व अंजलि बनर्जी ने अभिनय किया है।

इस वीडियो को डायरेक्ट राजेंद्र राठौड़ ने किया तथा कैमरामैन नदीम अंसारी है। राम जन्म भूमि रामलला के आगमन के पावन अवसर पर इसको रिलीज किया जाएगा। इस गाने के माध्यम से भाव दिखाया गया कि शबरी के रूप में फिल्म की नायिका राम का इंतजार कर रही है।


डायरेक्टर राठौर ने बताया कि जय श्री राम म्यूजिक कंपनी के अभी तक 6 भजन रिलीज हो चुके हैं। यह पहला भजन है जिसकी ऑफिशियल शूटिंग मुंबई में हुई है। जल्दी ही दूसरे एलबम की शूटिंग रतलाम में की जाएगी।। जय श्री राम म्यूजिक कंपनी द्वारा परम पूजनीय रामभद्राचार्य द्वारा रचित हनुमान चालीसा की रिकॉर्डिंग भी नवंबर में संपन्न हुई। जल्द ही इसकी वीडियो की शूटिंग की जाएगी और स्थानिक कलाकारों को अवसर दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.