Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

मोदी जी…पुरानी पेंशन दी जाए, आठवें वेतनमान को लेकर भी विचार करें

 -पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद रतलाम ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद रतलाम मंडल में जोनल महामंत्री शिव लहरी शर्मा मंडल मंत्री प्रशांत पांडे के नेतृत्व में दो अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया गया। डीआरएम ऑफिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें संबोधित कहा गया कि पुरानी पेंशन लागू की जाए तथा आठवां वेतन आयोग की सिफारिश लागु कर लाभ दिया जाए।

मीडिया प्रवक्ता सुजित शर्मा ने बताया कि सुबह 7.30 बजे यह प्रदर्शन डीजल शेड के बाहर किया गया। इसके दूसरे चरण में क्रमशः 11 बजे से दो बत्ती चौराहा स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

फ़ोटो कैप्शन-वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरिमा भटनागर को ज्ञापन सौंपते परिषद के पदाधिकारी।

परिषद की मुख्य मांग पुरानी पेंशन मांग को लेकर थी। जबकि आठवें वेतन आयोग के गठन को लेकर भी प्रदर्शन किया गया। जिसमें परिषद के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन मंडल कार्यालय में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरिमा भटनागर को दिया गया। ज्ञापन में अन्य समस्याओं के अलावा सबसे ज्वलंत समस्या पुरानी पेंशन तथा आठवीं वेतन आयोग के गठन को लेकर समाहित की गई थी।
इस मौके पर जोनल अध्यक्ष कैलाश भावसार, सहायक मंडल मंत्री रामकृष्ण राठौर, सहायक मंडल मंत्री बाबूलाल मीणा, कैलाश रैकवार, ब्रजेश पांडेय, डीजल शेड शाखा सचिव राधेश्याम नापित, राकेश कुमार सिंह, राधेश्याम चोटिया, रंजीत यादव के साथ विभिन्न शाखा के पदाधिकारी व भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.