Logo
ब्रेकिंग
​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म...

देहरादून एक्सप्रेस में सवार महिला करीब 3.5 लाख रूपए सहित गहनों भरा बैग कोच में छोड़ चली गई, उड़ी हवाइयां

-एस 2 कोच की तलाशी में बैग मिलने पर जीआरपी ने महिला को बुलवाकर सौंपा।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस में सवार होकर इंदौर स्टेशन उतरी महिला रूपए व गहनों से भरा अपना ट्रॉली बैग कोच में ही छोड़ कर घर चली गई। रूपए सहित गहनों का मूल्य करीब ढाई से तीन लाख बताया गया। हालांकि ड्यूटी के दौरान जीआरपी को बैग दिखाई दिया। इसके बाद महिला को बुलाकर बैग सुपुर्द किया।
इंदौर जीआरपी थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि रविवार को सुबह करीब 7 बजे प्रधान आरक्षक वीरभूपेंद्र सिंह की प्लेटफॉर्म ड्यूटी थी। ड्यूटी करते समय प्लेटफार्म नंबर 5 पर खड़ी देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस में चेकिंग की। उन्हें एस-2 कोच की सीट नंबर 9 के नीचे एक भूरे रंग का ट्रॉली बैग दिखाई दिया। तब सफाईकर्मी अमर नामदेव की सहायता से प्लेटफॉर्म ड्यूटी करते समय बैग थाने लेकर आए। इसे पंचान के समक्ष खोला गया तो अंदर करीब 2 लाख रूपए नगदी व चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के एवं कुछ बंद लिफाफों में नकदी निकले। इस तरह कुल मशरूका 3.5 लाख के करीब रखा था। बैग में और तलाश करने पर उसमें कुछ मोबाइल नंबर भी निकले। संपर्क करने पर वह बैग अंजू पति मुलायम जैन (54) वर्ष निवासी 64 एनएफ टाउनशिप विजयपुर जिला गुना का निकला। फरियादी को थाने बुलाकर वीडियोग्राफी करने के बाद इसे सुपुर्द किया गया।

बेटी की शादी में उपहार के थे नोट में लिफाफे

इधर, पुलिस को महिला ने बताया कि गुना से फिलहाल इंदौर आकर रहने लगे है। बेटी की हाल ही में हुई शादी में उन्हें आगंतुकों द्वारा उपहार स्वरूप नोट के लिफाफे मिले है। बैग में रखकर इंदौर आई थी। जल्दबाजी में वह बैग भूल गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.