Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

बंद लिफाफे में राखी के साथ मुख्यमंत्री को भेजा मांगों का पत्र, कहा- हम भी है लाड़ली बहनें, करों सुनवाई

-पटवारी संघ हड़ताल के दूसरा दिन मंच पर पहुंचे किसान नेता, नारेबाजी कर जताया विरोध।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पटवारी संघ की हड़ताल के दूसरे दिन सभी महिला पटवारी ने बंद लिफाफे में राखी के साथ मुख्यमंत्री को मांगों का पत्र भेजा। संदेश दिया कि हम भी लाड़ली बहनें है। हमारी मांगें पूरी की जाए। इस दौरान जमकर नारेबाजी चलती रही।


हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को जिले के विभिन्न ग्रामों से पधारे जनप्रतिनिधि एवं अग्रणी कृषक पटवारियों की मांगों के समर्थन में आगे आए। मंच से अपने संबोधन में प्रदेश शासन को कोसा। उन्होंने भी मुख्यमंत्री के नाम पटवारियों के समर्थन पत्र लिखे। जनप्रतिनिधियों में प्रमुख जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, कैलाश राठौड़ शिवपुर, अनिल पाटिदार सरपंच धौंसवास, जमनाबाई मईड़ा सरपंच अडवनिया, मांगूबाई डामर सरपंच, राजेश पुरोहित अध्यक्ष किसान संघ रतलाम, मदनलाल धाकड़ पूर्व सरपंच सेजवता, अनोखीलाल पाटीदार हतनारा तथा सिमलावदा, शिवपुर, हतनारा, रूपखेड़ा, ताजपुरिया, सेजावता आदि ग्रामों से आए कृषकों ने समर्थन पत्र लिखे।

इन संगठनों के नेताओं ने भी किया संबोधित

संयुक्त कर्मचारी संगठन के तेजपाल सिंह राणावत व जिला पेंशनर एसोसिएशन के कीर्ति शर्मा ने उपस्थित होकर संबोधित किया। इसी तरह राजस्व निरीक्षक संघ के रतलाम अध्यक्ष मेहरबान सिंह मालवीय, अभिभाषक संघ के सतीश पुरोहित, मोतीलाल जैन अध्यक्ष भगवा स्वयं सेवक संघ, राकेश सिंह राठौर, प्रदेश महासचिव समाज कल्याण प्रकोष्ठ ने पटवारियों की मांगों के समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन दीपक राठौड़ द्वारा किया गया। यह जानकारी मप्र पटवारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी दिग्विजय जलधारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds