Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

उड़ता रतलाम के खिलाफ शहर में पैदल मार्च, नशे के खिलाफ आक्रोश, शहरवासियों ने भरी हुंकार

-रानी जी का मंदिर से शहर के विभिन्न मार्गों से निकाला गया मार्च।
-राजनीतिक पार्टी के नेताओं के अलावा शहर के विभिन्न वर्ग के लीग हुए शामिल।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। उड़ता रतलाम के खिलाफ शहर में बुधवार को दोपहर बाद ऐतिहासिक पैदल मार्च निकाला गया। इसमें राजनीतिक पार्टियों के अलावा समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। शहर में खुलेआम चल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ हुंकार भरते हुए महिला-पुरुषों ने खुलकर आवाज बुलंद की। इस दौरान नेताओं के स्पीच भी हुए।
जनजागरण पैदल मार्च का बैनर हाथ मे लिए एक ओर महिलाएं चल रही थी तो आगे व पिछे की कतार में बड़ी तादात में शामिल लोगों ने नशे के खिलाफ आक्रोश जताया।


पैदल मार्च का मैसेज वाट्सएप ग्रुपों में सुबह से वायरल होने पर दोपहर बाद से लोग धानमंडी से जमा होने लगे थे। भाजपा, कांग्रेस सहित व्यापारिक, धार्मिक, सामाजिक संगठनों के अलावा आम नागरिक पैदल मार्च में शामिल हुए। कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक पारस सकलेचा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। पैदल मार्च में पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, रामबाबू शर्मा, यतेन्द्र भारद्वाज, सामाजिक कार्यकर्ता प्रितेश गादिया, एडवोकेट व कांग्रेस नेत्री अदिति दवेसर, पंडित संजय दवे सहित भाजपा, कांगेस व हिन्दू संगठन के नेता, व्यापारी वर्ग सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.