Logo
ब्रेकिंग
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री

बिजली सुविधा: रतलाम जिले में 130 करोड़ के कार्य करवाए जाएंगे, 9 ग्रिड आरडीएसएस के तहत बनेंगे

-बिजली कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने समीक्षा में दी जानकारी।
-कहा-आरडीएसएस के कार्य समय से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किए जाएं।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जिले के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली सुविधाओं में इजाफा करने के लिए 130 करोड़ के कार्य करवाए जाएंगे। इसमे 9 ग्रिड आरडीएसएस के तहत बनेंगे। साथ ही लाइन बदलने सहित अन्य तमाम काम किए जाएंगे।
यह जानकारी मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने जानकारी देते कहा। तोमर के निर्देश पर विभिन्न जिलों में विद्युत अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण योजना (आरडीएसएस) के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। इसी श्रृंखला में गुरुवार को रतलाम जिले की समीक्षा करने अधीक्षण यंत्री मुख्यालय डीके पाटीदार रतलाम आए।


इस दौरान ली गई मीटिंग में बताया गया कि वित्तीय 2023-24 और 2024-25 के दौरान रतलाम जिले में 130 करोड़ के कार्य करवाए जाएंगे। कई कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। इन कार्यों को समय पर करने व गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए। जिले में कुल 9 ग्रिड आरडीएसएस के तहत बनना है। इसके अलावा फीडरों के विभक्तिकरण, केबलीकरण, नए तार डालना, सैकड़ों ट्रांसफार्मर स्थापित करना, केपिसीटर बैंक आदि कार्य शामिल हैं। मीटिंग में अधीक्षण यंत्री एससी वर्मा ने जिले की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में कार्यपालन यंत्री विनोवा तिवारी, शैलेद्र गुप्ता, अमित पटेल, महेन्द्र मेड़ा समेत अन्य इंजीनियर उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds