Logo
ब्रेकिंग
अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर... बाल उद्यान गणेशोत्सव 2026: रतलाम में ढोल-नगाड़ों के साथ बिराजे गणपति, पंडालों में शुरू हुई भव्य आरती... रतलाम मंडल में ‘छोटे साहबों’ के बड़े कारनामे: किसी पर चढ़ा ‘सिलसिला’ का सुरूर, तो कोई खा गया दिल्ली ... अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच....बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार... वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक...

पहले भारत दूसरे देशों की तरफ देखता था, अब दुनिया भारत की ओर देख रही है-विधायक काश्यप

-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्षीय कार्यकाल पर आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। पिछले 9 सालों के भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश का परम वैभव चारों तरफ बढ़ा है। यही कारण है कि पहले भारत दूसरे देशों की तरफ देखता था, लेकिन अब दुनिया भारत की ओर देख रही है। केन्द्र सरकार ने जनकल्याण के साथ विकास के हर पहलू को छुआ है। आने वाले वर्षों में देश को समृद्धशाली राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित है।
यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 9 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान में पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के बाद देश का स्वर्णिम काल चल रहा है। दुनिया आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है और इसका श्रेय भी हमारे प्रधानमंत्री मोदी को ही जाता है। योग को पूर्व में धार्मिक प्रक्रिया से जोड़ा जाता था, लेकिन आज यह जन-जन की आवाज बन गया है। मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाकर कश्मीर समस्या का समाधान हुआ है। वहीं अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। तीन तलाक का कानून बनाकर उन्होंने महिलाओं को सम्मान से जीने का हक दिलाया है। इसके साथ ही 8 लेन एक्सप्रेस-वे, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों के विकास के साथ देश को नए पथ पर अग्रसर किया है। पूरी दुनिया भारत को शांतिदूत के रूप में देख रही है। यूक्रेन युद्ध के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी से ही शांति की पहल करने की उम्मीद की जा रही है।
काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए भी कई अवसर निर्मित किए है। स्टार्टअप का आकड़ा करीब 97 हजार है। इनमें से 14 हजार पूर्ण स्थापित हो गए है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वीकारा था कि वे 1 रुपया भेजते है तो जनता तक 15 पैसे ही पहुंचता है। उन्होंने इस समस्या को दूर करने के कोई प्रयास नहीं किए, लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा जनधन खाते खुलवा कर पूरे पैसे जनता के खाते में जमा करने का प्रबंध किया है। इससे सभी योजनाओं का पैसा अब सीधे खाते में जा रहा है। मोदीजी ने सही मायनों में लोकतंत्र का राजनेता होने का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को जनआंदोलन बनाया है, वहीं देश की सांस्कृतिक एवं औद्योगिक विरासत को भी काफी आगे बढ़ाया है। कोरोना काल के दौरान मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व की मदद की है। कई देशों को वैक्सीन उपलब्ध करवाई गई है और देश में भी लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न की व्यवस्था से लेकर दवाओं के प्रबंध तक सारे कार्य ऐतिहासिक रूप से किए है।
काश्यप ने कहा कि देश को मोदी जी के रूप में ऐसा नेतृत्व मिला है, जो पहले कभी हुआ है और न कभी होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.