Logo
ब्रेकिंग
​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क... ​रतलाम में ट्रेन और कार की टक्कर: सेजावत-बंजली बायपास रेलवे फाटक पर टला बड़ा हादसा, डीआरएम ने दिए उच्...

​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की आशंका

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। शहर के रेलवे पुराने माल गोदाम रोड पर सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। इस हमले में युवक की पीठ में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जांच में मामला प्रेम विवाह की रंजिश से जुड़ा होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान सुनील प्रजापत (निवासी जुनी कलाल सेरी, रतलाम) के रूप में हुई है। बदमाशों ने उसे सुनसान या मौका पाकर पीठ पर गोली मारी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और घायल को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल तथा बाद में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मुताबिक सुनील प्रजापत ने कुछ समय पहले प्रेम विवाह किया था। अंदेशा जताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ लोगों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

जीआरपी के पाले में जांच:- चूँकि यह पूरी घटना रेलवे के पुराने माल गोदाम रोड पर घटित हुई है। इसलिए इस पूरे मामले की जांच जीआरपी पुलिस द्वारा की जाएगी। फिलहाल हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर हैं और अज्ञात हैं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आरोपियों के भागने के रास्तों और हथियारों की सुरागकशी में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही वारदात की असली वजह और पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.