Logo
ब्रेकिंग
रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि... पीईटी टेस्ट में निकला ग्राउंड का मुन्नाभाई... बिहार का अजीत धराया, पहले निरंजन नाम से दिया टेस्ट, बा... भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा...

रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए…. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधिमंडल, कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों पर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम/वडोदरा। पूर्व रेलवे कर्मचारी परिषद (PRKP) के प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से वडोदरा में पूर्वनिर्धारित समय के अनुसार सकारात्मक मुलाकात की। बैठक के दौरान संगठन मंत्री शिवलहरी शर्मा ने रेल कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को रेल मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।

​रेल मंत्री महोदय ने सभी मुद्दों को गंभीरतापूर्वक सुना। आश्वासन दिया कि संगठन द्वारा उठाए गए विषयों को वे स्वयं व्यक्तिगत रूप से देखेंगे। मौके पर ही कार्रवाई करते हुए उन्होंने चेयरमैन रेलवे बोर्ड (CRB) एवं मंडल रेल प्रबंधक (DRM) को PRKP द्वारा उठाए गए कार्यों को तत्काल प्रभाव से पूर्ण करने के आदेश दिए। इसके साथ ही रेल मंत्री ने DRM को दो दिनों के भीतर आवश्यक ऑर्डर जारी करने के कड़े निर्देश दिए।

प्रतिनिधिमंडल में ये पदाधिकारी रहे मौजूद:

​इस महत्वपूर्ण बैठक में PRKP की ओर से ज़ोनल संगठन मंत्री शिव लहरी शर्मा, महामंत्री प्रशांत पांडेय, वडोदरा मंडल मंत्री JB सिंह, ज़ोनल कार्यकारी अध्यक्ष कल्याण सिंह, अहमदाबाद (ADI) मंडल मंत्री चिंटू सोलंकी, मुंबई मंडल संयुक्त सचिव मोहित विजय के साथ दर्शन भट्ट, नंदकुमार यादव, राजेश खन्ना एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रवक्ता धीरज प्रजापति ने दी।

बैठक में उठाए गए मुख्य मुद्दे व माँगे:

– ​LDCE भर्ती: LDCE परीक्षा को सभी पात्र कर्मचारियों के लिए ‘Open to all’ किया जाए।

– लोको पायलट (SPAD केस): SPAD मामलों में दी जाने वाली सजा का वैज्ञानिक अवलोकन हो।

– ​ट्रेन मैनेजर: ट्रेन मैनेजर (गार्ड) के ग्रेड पे में अपग्रेडेशन किया जाए।

– ​C&W विभाग: स्टाफ की कमी दूर हो, ओवरटाइम की पारदर्शी व्यवस्था बने और सभी स्टेशनों पर रोलिंग हट की सुविधा मिले।

– ​ट्रैकमैन भर्ती: ट्रैकमैन इंटेक कोटा के तहत 10% पदों पर तत्काल और निरंतर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो।

– ​ड्यूटी आवर्स: पॉइंट्समैन और S&T कर्मचारियों के लिए 8 घंटे की ड्यूटी की सीमा लागू की जाए।

– ​कमर्शियल स्टाफ: कमर्शियल स्टाफ के लिए उच्च स्तरीय रनिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

– PAL बोनस: बोनस की गणना ₹21,000 के मूल वेतन (Basic Pay) के आधार पर की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds