न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विभागीय वैकेंसी के पदों के विस्तारीकरण के बाद रेलवे के सहायक लोको पायलट (एएलपी) साथियों ने अपनी ट्रेनिंग पूर्ण की। इस पर मंडल मंत्री अभिलाष नागर के सहयोग के चलते उनका कर्मचारियों ने स्वागत सम्मान किया।

ज्ञात हो कि 126 एएलपी उत्तीर्ण हुए थे। जिसके लिए WRMS द्वारा महाप्रबंधक पीएनएम मद क्र. 64/25 उठाया था। जिसमें 30 से बढ़ाकर 126 वेकेंसी निकलवाई गई। जो सिर्फ WRMS के प्रयासों से संभव हो पाया हैं। शुरू से अंत तक साथ देने के लिए एएलपी साथियों ने हेमंत मीणा के नेतृत्व में मजदूर संघ पदाधिकारियों का कार्यालय पर आकर सम्मान किया। इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री नरेन्द्र सिंह सोलंकी, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे,मंडल कोषाध्यक महेंद्र सिंह गौतम का भी सम्मान किया गया । मंडल मंत्री अभिलाष नागर जी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए एकजुट होकर रेलहित एवं WRMS के हित में कार्य करने को कहा ।
