श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल…. गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों का अभिनंदन, 84 शिक्षाविदों का हुआ सम्मान



न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, रतलाम द्वारा शिक्षक दिवस एवं जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजबंधुओं के सम्मान में एक भव्य ‘अभिनंदन समारोह’ का आयोजन किया गया। श्री राधा दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त एवं वर्तमान में कार्यरत 62 महिला व 22 पुरुष शिक्षकों (कुल 84 शिक्षाविदों) को सम्मानित किया गया।
न्यास के संयोजक गोपाल जोशी व श्रीमती सुनंदा पंडित ने बताया कि समाजोत्थान में जुटी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। अंत में न्यास अध्यक्ष ममता राजेश तिवारी ने उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सम्मानित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
![]()

प्रमुख बिंदु:
– संत सानिध्य एवं संदेश: निर्वाणी अखाड़ा के आचार्य पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर विशोकानंद जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में ब्राह्मण समाज को शिक्षा, सेवा, स्वास्थ्य और संस्कार जैसी चार मूल विशेषताओं पर अडिग रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने शिखा धारण करने और वानप्रस्थ आश्रम की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया।
– मुख्य अतिथि का संबोधन: मुख्य अतिथि डीएफओ श्रीमती अनुभा त्रिवेदी ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान एक अत्यंत पवित्र कार्य है। उन्होंने याद दिलाया कि प्रत्येक व्यक्ति की पहली शिक्षिका उसकी मां होती है, इसलिए मां का सदैव सम्मान करें और उनका दिल कभी न दुखाएं।

– विशेष सम्मान: समारोह में शैक्षणिक क्षेत्र के अलावा एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने पर श्रुति चाष्टा एवं नगर निगम एल्डरमैन राकेश मिश्रा का भी विशेष रूप से अभिनंदन किया गया।
