Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि... ट्रेनों में ड्यूटी का खेल....मनमानी का आरोप, चहेते TTE की फिक्स ड्यूटी पर अंतर्कलह, गरमाने लगा मनमान... संकल्प...ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में नहीं बजेगा डीजे, नशामुक्त समाज का दिया संदेश मेजर ध्यानचंद जयंती पर खींचा ध्यान...राष्ट्रीय खेल दिवस पर मल्लखंब खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह गांधीनगर कार्यालय छोड़ा, लाल सलाम बोलने रेलवे स्टेशन कार्यालय पहुंचे....पीआरकेपी 10 पदाधिकारियों ने य... एक्सप्रेस वे से उतरा वाहन, अप्रोच रोड पर भीषण हादसा: ट्रक-पिकअप की भिड़ंत के बाद लगी आग, जिंदा जला च... सर, आवेदन कैसे करें, डीआरएम से मांग....जे.ई. टेलीकॉम LDCE के आवेदन के लिए HRMS विकल्प उपलब्ध कराए, अ... ​ऐसी मनमर्जी: तीन माह से ट्रैवलिंग अलाउंस भुगतान नहीं....वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने उठाई इंदौर के ट...

रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी…. शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षाविदों का होगा अभिनंदन

न्यूज़ जंक्शन -18

रतलाम। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, रतलाम द्वारा 4 सितंबर शुक्रवार को जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत समाजबंधुओं के सम्मान के लिए एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
श्री राधा दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास, रतलाम के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से की जा रही है।
न्यास के संयोजक गोपाल जोशी व श्रीमती सुनंदा पंडित ने बताया कि समाज में अनेक महिला-पुरूष शैक्षणिक कार्यो से जुड़कर समाज उत्थान में लगे हुए है। समाज द्वारा ऐसे तकरीबन 80 महिला-पुरुष समाजजनों के सम्मान की योजना बनाई गई है। इसके लिए जन्माष्टमी के दिन का चयन किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्वाणी अखाड़ा के आचार्य पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर विशोकानंद जी, अतिथि राजेश दीक्षित जिलाध्यक्ष भाजपा मंदसौर, श्रीमती अनुभा त्रिवेदी डीएफओ रतलाम रहेंगे।न्यास अध्यक्ष ममता राजेश तिवारी ने समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों से सपरिवार पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम से जुड़ी प्रमुख जानकारी…

दिनांक व दिन: 4 सितम्बर 2026
समय: दोपहर 3:00 बजे से
स्थान: सज्जन ब्राह्मण छात्रावास, ब्राह्मण बोर्डिंग, न्यू रोड, रतलाम
विशेष: कार्यक्रम के पश्चात फलाहार का आयोजन रहेगा।
आयोजक: श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, रतलाम
सौजन्य: श्री राधा दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास, रतलाम

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds