Logo
ब्रेकिंग
संकल्प...ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में नहीं बजेगा डीजे, नशामुक्त समाज का दिया संदेश मेजर ध्यानचंद जयंती पर खींचा ध्यान...राष्ट्रीय खेल दिवस पर मल्लखंब खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह गांधीनगर कार्यालय छोड़ा, लाल सलाम बोलने रेलवे स्टेशन कार्यालय पहुंचे....पीआरकेपी 10 पदाधिकारियों ने य... एक्सप्रेस वे से उतरा वाहन, अप्रोच रोड पर भीषण हादसा: ट्रक-पिकअप की भिड़ंत के बाद लगी आग, जिंदा जला च... सर, आवेदन कैसे करें, डीआरएम से मांग....जे.ई. टेलीकॉम LDCE के आवेदन के लिए HRMS विकल्प उपलब्ध कराए, अ... ​ऐसी मनमर्जी: तीन माह से ट्रैवलिंग अलाउंस भुगतान नहीं....वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने उठाई इंदौर के ट... जीएम के कड़े तेवर भी बेअसर... गंदगी पर सीएमआई को सस्पेंड करने के दिए थे आदेश, दो दिन बाद भी फाइल अटक... भाजपा का रक्षाबंधन महोत्सव.....भाजपा जिलाध्यक्ष को राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन इस सूचना ने सभी को चौकाया, कांग्रेस में शोक की लहर: नेता बंशीलाल गांधी, रंजीत डंग और पार्षद नासिर कु... ताकि राखी की मिठास व शुद्धता बरकरार रहे.... रक्षाबंधन को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट, प्रतिष्ठानों का निर...

गांधीनगर कार्यालय छोड़ा, लाल सलाम बोलने रेलवे स्टेशन कार्यालय पहुंचे….पीआरकेपी 10 पदाधिकारियों ने यूनियन की सदस्य ग्रहण की

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के प्रमुख पद पर रहे  पदाधिकारी 29 अगस्त को वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन पर अपना विश्वास जताते हुए इस संगठन के सदस्य बने। इन्हें बक़ायदा यूनियन की सदस्यता दिलाई गई। वही नए पदाधिकारियों ने यूनियन की रीति नीति से काम करने का संकल्प लिया। सभी का स्वागत कर यूनियन का स्कॉर्फ पहनाया गया।

यूनियन रतलाम मंडल के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि यूनियन कार्यालय पर मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ की उपस्थिति में मीटिंग हुई। इसमें परिषद के 10 पदाधिकारियों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें पीआरकेपी के मंडल प्रवक्ता सुजीत शर्मा, दूरसंचार विभाग के शाखा अध्यक्ष प्रभात आनंद, साबिर खान, उपाध्यक्ष शिवानंद शर्मा, वीरेंद्र भौजदार, भारत नगर शाखा सह सचिव राजेश पाल, शाखा कोषाध्यक्ष विजय तिवारी, अमन, राजेश गुर्जर के अलावा अन्य पदाधिकारी ने मंडल मंत्री बारठ के समक्ष सदस्यता ली।

इस अवसर पर यूनियन के मंडल कार्यालय शाखा अध्यक्ष पल्लव उपाध्याय, यातायात शाखा उपाध्यक्ष मनीष जोशी, एसबीएस मेंबर पीयूष व्यास, पंकज पवार, अरविंद शर्मा उपस्थित थे।
संचालन मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी ने किया। आभार सामान्य शाखा उपाध्यक्ष जितेंद्र नेका ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds