सर, आवेदन कैसे करें, डीआरएम से मांग….जे.ई. टेलीकॉम LDCE के आवेदन के लिए HRMS विकल्प उपलब्ध कराए, अंतिम तिथि भी बढ़ाई
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन रतलाम मंडल द्वारा डीआरएम अश्वनी कुमार का जे.ई. (टेलीकॉम) LDCE भर्ती प्रक्रिया में आ रही तकनीकी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है।
यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ द्वारा भेजे गए पत्र में अधिसूचना संख्या RTMD/35319/3/S8009/M236/0236 (दिनांक 14.08.2026) के तहत कहा कि जे.ई. (टेलीकॉम) लेवल-6, 20% Intermediate Apprentice Quota के पदों पर चयन प्रक्रिया जारी है। इसके तहत आवेदन की अंतिम तिथि 30.08.2026 निर्धारित की गई है। पात्र कर्मचारियों को HRMS के माध्यम से आवेदन करना अनिवार्य किया गया है।
कई पात्र कर्मचारियों के HRMS पोर्टल पर उक्त जे.ई. (टेलीकॉम) LDCE की रिक्ति/आवेदन का विकल्प अभी तक प्रदर्शित नहीं हो रहा है। जिसके कारण पात्रता पूर्ण होने के बावजूद कर्मचारी अपना आवेदन प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं।
कर्मचारियों की इस समस्या को देखते हुए यूनियन ने माँग की है कि प्राथमिकता के आधार पर सभी पात्र कर्मचारियों के HRMS पर जे.ई. (टेलीकॉम) LDCE का आवेदन विकल्प उपलब्ध कराया जाए।साथ ही कर्मचारियों को पर्याप्त अवसर प्रदान करने के लिए 30.08.2026 की निर्धारित अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाए।
जिम्मेदार की पीईटी में ड्यूटी:- इधर पर्सनल विभाग के सूत्रों के मुताबिक जिम्मेदार कर्मचारी की ड्यूटी ग्रुप डी लेवन-वन के लिए 1 से 9 सितंबर तक आयोजित पीईटी (फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट) के लिए लगाई गई। बताया जा रहा है कि इसके लिए तकरीबन 15 लाख रुपए का फंड मंडल को उपलब्ध कराया है। इसमें जिम्मेदारी भी उसी कर्मचारी को दी गई। जिसके खिलाफ कुछ माह पहले विजिलेंस कार्रवाई हुई थी। इसमें कर्मचारी के बैंक अकाउंट तक की जांच की गई थी। विजिलेंस द्वारा कार्रवाई रिपोर्ट भेजने के बार भी विभाग प्रमुख द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि और भी आर्थिक मामले में लिप्त होने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
