Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के ‘नि:शुल्क फुटबॉल समर कैंप’ का शानदार आगाज

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन (WREU) फुटबॉल क्लब द्वारा रतलाम मंडल के बच्चों के लिए आयोजित होने वाले निशुल्क फुटबॉल समर कैंप का शुभारंभ आज 19 अप्रैल को रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर हुआ। यह आयोजन 19 अप्रैल से 10 मई तक चलेगा, जिसमें फुटबॉल की बारीकियां सिखाई जाएंगी।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पीयूष पांडे (वरिष्ठ मंडल इंजीनियर एवं स्पोर्ट्स सेक्रेट्री, रतलाम मंडल) रहे। विशेष अतिथि के रूप में WREU फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष मुबारिक आर.आर. खान, मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे एवं मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ उपस्थित थे।
​मुख्य अतिथि पीयूष पांडे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन लाते हैं। उन्होंने बच्चों को कैंप में नियमित आने और कोच द्वारा सिखाई जा रही है। फुटबॉल की बारीकियों व तकनीकों पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

आयोजन की मुख्य विशेषताएं
​11 वर्षों का निरंतर प्रयास: यूनियन द्वारा यह कैंप पिछले 11 वर्षों से लगातार निशुल्क आयोजित किया जा रहा है।
​90 प्रतिभागियों का उत्साह: इस वर्ष कैंप के पहले दिन ही 90 बच्चों ने अपना पंजीयन कराकर भाग लिया।
​पौष्टिक आहार (डाइट): खिलाड़ियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए यूनियन द्वारा प्रतिदिन डाइट दी जाएगी। जिसमें दूध, केले, पाइन एप्पल जूस, ड्राई फ्रूट्स और फ्रूट सलाद शामिल है।
​अतिथियों ने मैदान पर बच्चों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में कुलदीप चौहान (यांत्रिक शाखा सेक्रेटरी), अर्पित जैन (डायरेक्टर, जेसी बैंक), हीरेंद्र यादव (सेक्रेटरी, सामान्य शाखा), हरेंद्र मिश्रा (अध्यक्ष, मेडिकल शाखा), संजय शुक्ला, पियूष व्यास (SBF मेंबर), बेनी प्रसाद मीणा (युवा सचिव) आईटी महेंद्र सिंह राठौड़ सहित मंडल के विभिन्न पदाधिकारी, महिला समिति और युवा समिति के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
​कैंप को सफल बनाने में अनीस सिद्दीकी, कमल यादव, श्याम सुंदर केतवास, मंजूर भाई, प्रकाश शर्मा, मदन रैकवार, प्रदीप पारु, शुभम पाल, रमेश बोरासी, सिद्धार्थ जालौर, जेम्स विलियम और सुभाष नायडू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
​कार्यक्रम का कुशल संचालन सचिव वाजिद खान द्वारा किया जाएगा। अंत में श्याम सुंदर केथवास ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.