परशुराम कल्याण बोर्ड का आयोजन….परशुराम जी के जीवन, आदर्शों और पराक्रम से जुड़े नाट्य मंचन का आयोजन आज
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भगवान श्री परशुराम जयंती के पावन अवसर की पूर्व संध्या पर 18 अप्रैल 2026 शनिवार को परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा नाट्य मंचन का आयोजन किया जाएगा। इसमें भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर आधारित दृश्यों को मंचन के माध्यम से पेश किया जाएगा।
बता दें कि परशुराम जयंती 19 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी। यह पावन पर्व वैशाख शुक्ल तृतीया (अक्षय तृतीया) को मनाया जाता है। भगवान परशुराम का जन्म इसी दिन हुआ था। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का वातावरण है।
बोर्ड के रतलाम इकाई के सुनील दुबे ने बताया कि यह भव्य सांस्कृतिक आयोजन 18 अप्रैल 2026 की शाम 6.30 बजे रतलाम स्थित गुजराती समाज उ.मा.वि. में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान परशुराम जी के जीवन, आदर्शों और पराक्रम को नाट्य मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड, भोपाल के अध्यक्ष पं. विष्णु राजौरिया रहेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रतलाम पं. डॉ. राजेश शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्ष पं गोपाल शर्मा टंच करेंगे।
कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
