Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

बसंत पंचमी पर ढोल नगाड़ों आतिशबाजी के साथ निकलेगी जय रतलाम रैली

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बसंत पंचमी पर रतलाम का 374वां स्थापना दिवस धूमधाम से नगर की जनता के मध्य प्रतिवर्षानुसार रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति द्वारा विशाल जय रतलाम रैली वाहन रैली 23 जनवरी को प्रातः 10 बजे महलवाड़ा चौराहा से निकाली जाएगी।
रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति संयोजक पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने बताया कि हमने रत्नपुरी की ‘पावन माटी’ पर जन्म लिया, जो हमारी कर्मभूमि है, जिस पर हमें गर्व है।
ऐसी पावन धरा जहां मां कालिका का सदा आशीर्वाद रहा।
रत्नपुरी नगर का स्थापना दिवस बसन्त पंचमी के पावन दिवस पर आता है। हम सभी रतलाम निवासी हमारी इस मातृभूमि को नमन करते हुए कि रतलामी होने का सम्मान दिया। उसके लिए ‘रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति’ के माध्यम से प्रतिवर्षानुसार की तरह बड़े उत्साह एवं उमंग से नगर का स्थापना दिवस मनाएंगे। रतलाम रैली को सफल बनाएं।
विशाल वाहन रैली मार्ग प्रारंभ – महलवाड़ा से पैलेस रोड, डालू मोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, धान मंही रानीजी का मंदिर, शहर सराय शहीद चौक, न्यू रोड़, दो बत्ती, छत्रीपुल से नगर निगम चौराहा स्थित महाराजा स्व. श्री रतन सिंहजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात डालुमोदी बाजार पर समापन होगा।
जय रतलाम रैली को सफल बनाने की अपील भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा नेता महेंद्र कोठारी, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, अशोक जैन लाला, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कोठारी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक मनीष शर्मा, भाजपा नेता दिनेश राठौड़, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक यतेंद्र भारद्वाज, सीमा टांक, विद्यार्थी परिषद पूर्व छात्र नेता जयेश राठौर ,भाजपा नेता झमक भरगट, तपन शर्मा आदि ने रैली को सफल बनाए जाने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.