Logo
ब्रेकिंग
अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि... पीईटी टेस्ट में निकला ग्राउंड का मुन्नाभाई... बिहार का अजीत धराया, पहले निरंजन नाम से दिया टेस्ट, बा... भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क...

कहीं ये भ्रष्टाचार तो नहीं….परिषद के पदाधिकारी बोले- इंस्टीट्यूट के लिए निकाले 1.5 लाख रूपए कहां गए, सदस्यों को गिफ़्फ़ क्यू नहीं बांटे

-जेसीस बैंक डायरेक्टर चुनाव प्रचार में परिषद ने लगाए आरोप।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जेसीस बैंक डायरेक्टर पद के चुनाव की तारीख़ नजदीक आते संगठनों द्वारा आरोपों की बौछारें तेज कर दी है। परिषद ने वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के उम्मीदवार पर भ्रष्टाचार के आरोप मढे है। इस दौरान रतलाम पहुंची परिषद की ज़ोनल प्रत्याशी श्रीमती सोनू शर्मा (कोटा) व कविता (मुंबई) भी प्रचार में साथ थी।
बुधवार को मंडल के उम्मीदवार विश्वनाथ प्रताप सिंह मीणा व अजय महाजन के साथ रेलवे स्टेशन, डीआरएम ऑफिस, रेलवे अस्पताल नर्स कॉलोनी, डीजल शेड व अन्य कॉलोनियों में पहुंचकर जमकर प्रचार किया।
इस दौरान मतदाताओं ने भ्रष्टाचार की आशंका की भी उम्मीदवारों को जानकारी दी है। मामले में डीआरयूसीसी सदस्य व परिषद से जुड़े अनिल उपाध्याय ने बताया कि प्रचार के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि इंस्टीट्यूट में भ्रष्टाचार की आंशका जताई। दरअसल वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के एक उम्मीदवार इंस्टीट्यूट के प्रमुख पदाधिकारी भी रहे है। प्रशासन को चार्ज हैंडओवर करने के दौरान इंस्टीट्यूट सदस्यों को उपहार बांटने के नाम पर 1.5 लाख रुपए निलवाए। लेकिन सदस्यों को अभी तक उपहार नहीं बांटे गए। ऐसे में यह अनियमितता भ्रष्टाचार की आशंकाओं को जन्म दे रही है। यदि बैंक डायरेक्टर के लिए चुन लिए गए तो कितना भ्रष्टाचार होगा। इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं। जबकि दाहोद में इंस्टीट्यूट सदस्यों को हमारे उम्मीदवार व इंस्टीट्यूट पदाधिकारी महाजन द्वारा उपहार बांटने की कार्रवाई पहले ही पूरी कर ली। सीनियर डीपीओ यदि पूछताछ कर जांच करेंगे तो और भी अनियमितता उजागर होना तय है।


प्रचार के दौरान परिषद द्वारा कर्मचारी हित की योजनाओं क़ो कर्मचारियों के समक्ष रखा। जिसमें लड़की के विवाह, ऐजुकेशन लोन दस लाख रुपए करना, होम लोन पचीस लाख करना, हर मामलों में परदर्शिता रखना, ऑनलाइन फार्म जमा करना, सभी कर्मचारियों के सेविंग अकाउंट खुलवाना, बेहतर ब्याज रकम देना, बैंक हुए भ्रष्टाचार, भाई भतीजेवाद के पूर्व डायरेक्टर द्वारा बैंक में भर्ती करना, रतलाम से दाहोद पदोन्नति के नाम पर रिश्वतखोरी सहित अन्य मामलों की जांच करवाई जाएगी। प्रचार के दौरान कर्मचारियों ने इस बार बदलाव का स्वयं ही नारा लगाया।
इस दौरान शिवलहरी शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेशा मीणा, रवि मीणा, अनिल उपाध्यक्ष आदि उपस्थिति रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds