Logo
ब्रेकिंग
बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ...

दाहोद में उठाए भ्रष्टाचार के मुद्दें….फ्रॉड किया, झूठे गारंटर व डॉक्यूमेंट के पास कर दिया लोन, परिषद पदाधिकारी बोले- हमारे प्रत्याशियों की जीत तय

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जेसीस बैंक डायरेक्टर चुनाव में पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद में प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार को ही मुख्य मुद्दा बना लिया है। मंगलवार को दाहोद में जनसंपर्क के दौरान वहां जेसी बैंक में भ्रष्टाचार का मुद्दा रहा था स्थानीय कर्मचारियों ने कई आरोप सांझा किए। इस दौरान प्रचार में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी मौजूद रहे। पदाधिकारी का कहना है की परिषद के कार्यशैली से प्रभावित होकर रेलवे कर्मचारी स्वयं संगठन के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए उतर आए हैं। यही स्थिति पूरे मंडल की हैं। जोनल महामंत्री शिवलहरी शर्मा का कहना है कि मतदाताओं के समर्थन को देखते तय माना जा रहा कि परिषद के उम्मीदवार विश्वनाथ प्रताप सिंह मीणा व अजय महाजन की जीत सुनिश्चत है।
परिषद के मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर व डीआरयूसीसी सदस्य अनिल उपाध्याय ने बताया कि दाहोद जनसंपर्क के दौरान भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा। स्थानीय कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार से जुड़े कई तथ्यों को उजागर किया है।


बताया गया कि 4 अक्टूबर 2023 से 9 जुलाई 2024 तक दाहोद जेसीस बैंक में अकाउंट होल्डर्स और लोन होल्डर्स से कुल 33,24,905 रुपए लिए गए। राशि सोसायटी के अकाउंट में जमा किए बिना अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल की गई। बिना किसी डॉक्यूमेंट के झूठे गारंटर बनाकर लोन पास करके धोखा और फ्रॉड किया गया। इस बारे में सोसायटी प्रबंधन द्वारा दाहोद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह ठीक पूर्व डायरेक्टर के कार्यकाल में हुआ था। जो दिखाता है कि उनका वर्किंग सिस्टम पूरी तरह से भ्रष्ट था। इन हालातों के चलते बैंक चुनाव में मतदाता परिवर्तन का पक्का मन बना चुके है। पदोन्नति को लेकर भी भ्रष्टाचार हुए है।

यह वचन दिए गए:- होम लोन की राशि 25 लाख रुपए व शिक्षा व कन्या विवाह 8 से 10 लाख रुपए किया जाएगा। अंशधारकों को 4% पर लोन देना तय किया जाएगा। ऑनलाइन लोन फार्म भरवाने की व्यवस्था की जाएगी। बैंक की नौकरी में पारदर्शिता लाना रहेगा। अनेक कर्मचारी हितैषी काम वचन अनुसार किए जाएंगे।
जोनल महामंत्री शर्मा व प्रवक्ता सुजीत शर्मा का कहना है कि कर्मचारियों ने जिस तरह मान्यता के चुनाव में अंडर करंट सहयोग किया है। वैसा ही अभी भी माहौल निर्मित हो गया है। कर्मचारी फोन करके सहयोग के लिए अश्वस्त कर रहे है। उन्हें बताया जा रहा कि परिषद के उम्मीदवार के सीरियल 3 व 6 नंबर पर मोहर लगाकर विजय बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.