सस्पेंस खातों के भ्रष्टाचार उजागर करेंगे….जेसीस बैंक के वादे, चुनाव प्रचार में परिषद को भरपूर समर्थन, जीत के लिए उम्मीदवार आशान्वित

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के जेसीस बैंक डायरेक्टर प्रत्याशी विश्वनाथ प्रताप सिंह, संजय राठौर ने साथियों के साथ उज्जैन, शुजालपुर सहित आसपास सेक्शनों में धुंआधार जनसंपर्क किया। प्रत्याशी सिंह ने वादे किए कि सस्पेंस खातों के नाम पर बैंक में हुए भ्रष्टाचार को जीतने के बाद सामने लाएंगे। बल्कि भर्तियों में पारदर्शिता लाकर भाई भतीजावाद को पूरी तरह से खत्म करेंगे।
परिषद द्वारा मंगलवार को दाहोद सेक्शन में जनसंपर्क किया जाएगा।
बता दें कि पिछले दिनों उम्मीदवारों ने सुजालपुर, सीहोर, मक्सी क्षेत्र में तूफानी रूप से प्रचार प्रसार में जुटे रहे। सुजालपुर, सीहोर क्षेत्र में कर्मचारियों के बीच उम्मीदवारों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। संकल्प पत्र में वादे गिनाए गए कि जेसीस बैंक भर्ती में भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करेंगे। लोन के लिए गारंटर प्रथा भी खत्म की जाएगी।

उज्जैन की ओर जनसंपर्क के दौरान कर्मचारियों द्वारा परिषद के पदाधिकारियों सहायक महामंत्री प्रशांत पांडेय, मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर एवं मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा के नेतृत्व में जनसंपर्क किया गया। बड़ी संख्या में कर्मचारी इकट्ठा हुए। यहां भी मान्यता के चुनावों में परिषद को वोट करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया गया। कर्मचारियों के मध्य जेसीस बैंक के पिछले कार्यकाल की कमियों को उजागर किया गया। परिषद के संकल्प पत्र से कर्मचारियों को रूबरू कराया।
जोनल महामंत्री शिवलहरी शर्मा ने बताया कि मान्यता के चुनाव में जीत तरह से कर्मचारियों ने परिषद को जिताया था। उससे कहीं ज्यादा माहौल जेसीस बैंक डायरेक्टर चुनाव में रुझान दिखाई दे रहा है। सभी ने परिषद को बहुमत से जिताने का संकल्प लिया है।

संकल्प पत्र के वादों से रूबरू:-
-लोन इन पर गारंटर कर्मचारियों जैसी पेचीदगियां खत्म की जाएगी।
-लोन फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की प्रणाली शुरू की जाएगी।
-बैंक भर्ती में भ्रष्टाचार एवं भाई भतीजावाद का खात्मा किया जाएगा।
-सभी श्रेणी के लोन की राशि को बढ़ाना प्राथमिकता रहेगा।
-लोन पर ब्याज दर में कमी लाई जाएगी।
-अंशधारकों को ATM कार्ड उपलब्ध करवाया जाएगा।
