Logo
ब्रेकिंग
अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि... पीईटी टेस्ट में निकला ग्राउंड का मुन्नाभाई... बिहार का अजीत धराया, पहले निरंजन नाम से दिया टेस्ट, बा... भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क...

जेसीसी बैंक भर्ती में भ्रष्टाचार व गारंटर प्रथा को बंद करवाएंगे, परिषद ने किए प्रचार के वादे

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के जेसीस बैंक डायरेक्टर प्रत्याशी विश्वनाथ प्रताप सिंह, संजय राठौर एवं अन्य साथियों के साथ पिछले दो दिनों से सुजालपुर, सीहोर, मक्सी क्षेत्र में तूफानी रूप से प्रचार प्रसार में जुटे रहे। सुजालपुर, सीहोर क्षेत्र में कर्मचारियों के बीच उम्मीदवारो को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। संकल्प पत्र में वादे गिनाए गए कि जेसीस बैंक भर्ती में भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करेंगे। लोन के लिए गारंटर प्रथा भी खत्म की जाएगी।

जनसंपर्क के दौरान कर्मचारियों द्वारा परिषद के पदाधिकारियों सहायक महामंत्री प्रशांत पांडेय सहित अन्य का स्वागत भी किया गया। परिषद के प्रत्याशी विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं अजय महाजन को जीत दिलाने का विश्वास दिलाया।
दूसरी ओर रतलाम में मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर एवं मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा के नेतृत्व में कल असलावदा स्टेशन पर ब्लॉक के चलते एकत्रित हुए इंजीनियरिंग, टीआरओ,यातायात एवं सिग्नल विभाग के 250 से अधिक कर्मचारियों से मुलाकात की। मान्यता के चुनावों में परिषद को वोट करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। पाराशर ने कर्मचारियों के मध्य जेसीस बैंक की कमियों को उजागर किया। परिषद के संकल्प पत्र को दोहराया। असलवदा में उपस्थित कर्मचारियों ने एक सुर में परिषद को बहुमत से जिताने का संकल्प लिया ।सभी कर्मचारियों द्वारा भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे लगाए गए, जिससे माहौल पूरी तरह से जोशीला हो गया।

सोमवार शाम को परिषद के मंडल मंत्री, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी द्वारा रतलाम रेलवे कॉलोनी में समर्थन के लिए डोर टू डोर कैंपेन किया गया। जिसमें कर्मचारियों की और से भी काफी रुचि दिखाई गई।

संकल्प पत्र के ये वादे बताए गए:- परिषद के वादों जैसे गारंटर की समाप्ति, लोन फॉर्म ऑनलाइन जमा करना, बैंक भर्ती में भ्रष्टाचार एवं भाई भतीजावाद समाप्त जाना, सभी प्रकार के लोन की राशि बढ़ाना, ब्याज दर में कमी, ATM कार्ड उपलब्ध करना आदि के कारण वर्तमान में कर्मचारियों ने पूरी व्यवस्था परिवर्तन कर PRKP को लाने का मन बना लिया है। जोनल महामंत्री शिवलहरी शर्मा व प्रवक्ता सुजीत शर्मा ने कहा कि जेसीस बैंक चुनाव के प्रचार में मिल रहे समर्थन से साफ ही गया कि इस बार परिषद के उम्मीदवारों की जीत तय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds