
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। महू रोड रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे तकनीकी प्रशिक्षण के लिए निर्मित एमडीडीटीआई बिल्डिंग पर सोलर सिस्टम लगने के बाद शून्य बिजली बिलिंग ने प्रबंधन को अवॉर्ड दिलवा दिया। इलेक्ट्रिक पावर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी की डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उत्पादन के प्रयासों की खूब सराहना की।
दरअसल बिल्डिंग पर 60 किलो वाट रूफ टॉप सोलर सिस्टम नेट मीटरिंग सहित स्थापित किया गया था। उपरोक्त बिल्डिंग की विद्युत खपत प्रतिदिन मोनिटर की गई। तय प्रकिया के मुताबिक सोलर सिस्टम से उत्पादित ऊर्जा का उपयोग किया गया। शेष उर्जा को विद्युत वितरण कंपनी को एक्सपोर्ट कर रियायत भी ली गई।
इसलिए उक्त बिल्डिंग को उर्जा दक्षता ब्यूरो (भारत सरकार विद्युत मत्रालय) द्वारा ती वर्ष की वैधता के लिए (BEE Shunya Plus Labelling Shield) अवॉर्ड मिला है।
उपरोक्त में वरिष्ठ मंडल बिजली इंजिनियर पॉवर रतलाम धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति एवं मल्टी डिसिप्लिन डिविजनल ट्रेनिंग सेंटर इंस्टिट्यूट के स्टाफ नरेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा बेहतर प्रयास किए गए।
मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने सीनियर डीईई पावर धर्मेंद्र प्रजापति, नरेंद्र सिंह सोलंकी और पूरे पावर स्टाफ को बधाई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक कुंजीलाल मीणा, पीयूष पांडे, रचित जैन और सीनियर डीसीएम हिना केवलरामानी ने धर्मेंद्र प्रजापति और उनकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।
