Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

अन्नकूट में महाआरती… जिला अस्पताल में मरीज़ों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

-जिला चिकित्सालय सती माता–बजरंगबली मंदिर पर भव्य अन्नकूट का आयोजन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। कार्तिक पूर्णिमा पर जिला चिकित्सालय स्थित रोटरी डायलिसिस सेंटर के सामने सती माता–बजरंगबली मंदिर में भव्य अन्नकूट 56 भोग आयोजन हुआ। महाआरती में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

आयोजन में मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सुरेका, विशेष अतिथि शरद जोशी एवं गुरुदेव मनोहरदास बैरागी रहे।
भक्तजनों ने माता रानी-बजरंगबली की कृपा तथा गुरुदेव के आशीर्वाद का लाभ प्राप्त किया। सभी अतिथि एवं श्रद्धालुओं ने मिलकर मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सामूहिक प्रार्थना की। आयोजक मंडल की ओर से जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविन्द काकानी द्वारा समाजसेवी सुरेन्द्र सुरेका, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के नवनिर्वाचित संचालक मंडल सदस्य शरद जोशी, प्रितेश गादिया, सुशील मूणत एवं हेमन्त मूणत का सम्मान किया गया।
आरती उपरांत गुरुदेव द्वारा प्रसादी वितरण प्रारंभ किया गया। जिसे प्राप्त कर सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संतोष, आनंद की अनुभूति, सेवा, साधना एवं गुरु-कृपा का भाव प्रमुखता से दृष्टिगोचर हुआ।

आयोजक मंडल की ओर से जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविन्द काकानी द्वारा समाजसेवी सुरेन्द्र सुरेका, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के नवनिर्वाचित संचालक मंडल सदस्य शरद जोशी, प्रितेश गादिया, सुशील मूणत एवं हेमन्त मूणत का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुजन महेन्द्र मांदलिया, आशीष संघवी, चेतन व्यास, पप्पू शर्मा, सुरेन्द्र चौहान, पूर्व पार्षद सुनीता तिवारी, लखनदास वैष्णव, अनिलदास वैष्णव, रीना पारख, मीना बहन, पदमनी बहन, वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, मनीष शर्मा, कैलाश पंडित, प्रदीप बिड़वाल, शैलेन्द्र पालीवाल, संजय जैन, अनिल डाबी, आदित्य देवंदा, कुलदीप राठौड़, संजय नाहर, संस्कार यादव सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति सम्मिलित हुई|

काकानी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा का यह धार्मिक आयोजन धर्म, भक्ति, सेवा और सद्भाव का सजीव प्रेरणास्रोत बनकर सम्पन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.