Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

रेल यात्री पहचान लेंगे, बोलेंगे-भैया कोच में ऐसी नही चल रहा….इलेक्ट्रिक कर्मचारी की ड्रेसकोड अब ब्लू शर्ट-ब्लैक पेंट

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे इलेक्ट्रिक पावर विभाग के कर्मचारियों की ड्रेस कोड में बदलाव किया गया है। कर्मचारियों की मंशा के मुताबिक यह फैसला लिया गया है। इससे कोच में या प्लेटफॉर्म पर यात्री फाल्ट या इससे जुड़ी शिकायतों पर इन्हें पहचानकर सीधे आवाज लगा सकेंगे। जबकि पहले स्लेटी कलर में ड्रेसकोड होने से यात्री इन्हें भी वेंडर समझते थे।
दरअसल वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा भी लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही थी। इसे अब अमल में लाया गया है। इलेक्ट्रिक पावर विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के ड्रेस कोड में बदलाव करते हुए इसे स्काई ब्लू शर्ट एवं ब्लैक पेंट कर दिया गया है।


बता दे कि पूर्व में स्लेटी कलर की ड्रेसकोड थी। यसम बदलाव की मांग उठाई जा रही है।
इस संबंध में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने पहले एक पत्र प्रेषित किया था। तदोपरान्त PNM मद क्रमांक 34/2025 के अंतर्गत इस विषय को प्रमुखता से उठाया गया। संघ की इस पहल के परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण बदलाव संभव हो पाया है।
ड्रेस कोड परिवर्तन से इलेक्ट्रिक पावर विभाग में खुशी का माहौल है। कर्मचारियों ने सीनियर डीईई पावर लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र कुमार प्रजापति के साथ मजदूर संघ का जताया आभार। एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के प्रति आभार व्यक्त किया है।
आभार के वक्त इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारियों द्वारा संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, इंजीनियरिंग शाखा सचिव अमित चौहान, इंजीनियरिंग शाखा उपाध्यक्ष अशोक टंडन, तथा महिला समिति की श्रीमती रंजीत वैष्णव को विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने कहा कि वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ कर्मचारियों की समस्याओं और सुविधाओं के लिए इसी प्रकार संघर्ष करता रहेगा।

इसलिए उठाई गई थी मांग:- इससे पहले पावर विभाग के कर्मचारियों की स्लेटी कलर की ड्रेसकोड हुआ करती थी। जबकि ऐसी ही ड्रेसकोड केटरिंग सहित प्लेटफॉर्म पर सफाई कर्मचारियों की भी थी। ऐसे में ट्रेन में फेलियर सहित अन्य बिजली सबंधित तकनीकी खराबी होने पर यात्री पावर विभाग के कर्मचारियों को पहचान नहीं पाते थे। वहीं कर्मचारियों के ऐसी कोच में दाखिल होते ही इन्हें वेंडर समझकर कई यात्री आपत्ति भी लेते थे। इसे देखते विभाग के कर्मियों की स्काई ब्लू शर्ट एवं ब्लैक पेंट की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.