-पब्लिक इंरप्राइज सिलेक्शन बोर्ड सदस्य, पूर्व डीआरएम सुनकर रतलाम आए, लोगों से आत्मीयता से मिले।
न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पूर्व मण्डल रेल प्रबंधक रतलाम, पूर्व महाप्रबंधक भुवनेश्वर, पूर्व सदस्य रेलवे बोर्ड एवं वर्तमान में गेल सहित 325 रेलवे से संबंधित कंपनियों के निर्देशक (पब्लिक इंटरप्राइजे सिलेक्शन बोर्ड सदस्य) आरएन सुनकर रविवार को रतलाम आए। रेल संगठनों सहित समाजसेवी लोगों से इनसे मुलाकात कर स्वागत किया। सुनकर के रतलाम से जुड़ाव व आत्मीयता का नजारा देखिए कि इनके रतलाम आने की खबर लगी। वैसे ही वह मालवा रेस्ट हाउस उनसे मिलने चल दिया।
बता दें कि सुनकर रतलाम में वर्ष 2018-19 में डीआरएम के रूप में पदस्थ रहे। इन्होंने यहां यात्री सुविधा से जुड़े कई कार्य किए। कई नवाचारी योजनाओं से यात्रियों को लाभ पहुंचाया। यही वजह है कि रतलाम से विशेष लगाव रहा। वहीं रेलवे, आमजन सहित सामाजिक संगठनों के लोगों से इनका विशेष जुड़ाव भी रहा है।

आज रतलाम में आने पर समाजसेवी सुभाष जैन, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, ओबीसी एसोसिएशन, एडीआरम अक्षय कुमार सहित रेल अधिकारी व कई संगठनों के लोग इन्हें मालवा रेस्ट हाउस पहुंचे। रात में वे राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हो गए।

इस दौरान मजदूर संघ के नरेंद्र सोलंकी, वाज़िद खान, रतलाम, ओबीसी के अजय सिंह द्वारा स्वागत किया। एसटीएससी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शॉल एवं फूलगुच्छा देकर स्वागत किया।

इस अवसर एसोसिएशन के पदाधिकारी आरसी वर्मा, रामावतार वर्मा, पीएन वर्मा, मुकेश कुमार मीणा, मुकेश मालवीय, रतन लाल परमार, प्रदीप महावर, प्रकाश बुनकर, हरि मोहन वर्मा, हेमराज बैरवा, बी पी बंशीवाल, अभिषेक करोसिया, संजय मीणा, एम एल मीणा, नेमीचंद मीणा, राहुल टटवाडे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
