Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

नवरात्रि की नवरंगी सज्जा… 11 क्विंटल फूलों से सजी आकर्षक रंगोली, निहारते रहे सैकड़ों लोग

-स्टेशन रोड स्थित नवयुवक मंडल के गरबा प्रांगण में रंगोली से छटा बिखरी
-मंत्री काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी व डीआरएम भी रंगोली प्रांगण में पहुंचे


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्टेशन रोड स्थित नवयुवक मंडल के गरबा प्रांगण में वात शुक्रवार रात 11 क्विंटल रंगारंग फूलों की रंगोली लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। देर रात तक शहरभर से लोग रंगोली निहारने गरबा पांडाल में आते रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मंत्री काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी, डीआरएम सहित रेल अधिकारी रंगोली निहारने पहुंचे। इस बीच वे सेल्फी लेने से नहीं चुके।


विभिन्न किस्म के फूलों की विहंगम रंगोली बनाने का काम दोपहर बाद से शुरू हो गया है।
रात 8.30 बजे इसे तैयार कर लिया गया था। इसके बाद लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार, निमिष व्यास, डीआरएम रजनीश कुमार सपत्नीक पांडाल में पहुंचे। वहीं दूसरे चरण में जवाहर व्यायामशाला के वैभव जाट, सूरज जाट भी मौके पर पहुंचे। सभी ने माता की प्रतिमा के दर्शन किए। बाद में सभी ने सेल्फी सहित फोटो शेषन भी कराए।

नवयुवक मंडल के संचालक अश्विन जायसवाल ने बताया कि नवरात्रि के आखिर में फूलों की रंगोली बनाने का क्रम पिता स्व. सुरेंद्र जायसवाल ने शुरू किया था। गरबा महोत्सव के 40वें वर्ष इस परंपरा को बरकरार रखे हुए है। अतिथियों का स्वागत अश्विन जायसवाल, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, राजू सोलंकी सहित मंडल के सदस्यों ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.