Logo
ब्रेकिंग
ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि...

फॉलोअप: चोर को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी को मिलेगा एक लाख रुपए का इनाम

-80 फीट रोड पर बायोडीजल व्यवसायी के यहां दिनदहाड़े चोरी का मामला।
-10 दिन बाद भी चोर को पकड़ने में नाकामयाब पुलिस के लिए की गई इनाम की घोषणा।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। हिंदुस्तान बायोडीजल कंपनी के मालिक रतन जांगिड़ के सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात के 10 दिन बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकामयाब रही है। वारदात का खुलासा नहीं होने पर पर जांगिड़ ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इतना ही नहीं उन्होंने घोषणा की है कि चोरों को पकड़ने पर पुलिस को 1 लाख रुपए ईनाम दिया जाएगा।
मामले में मकान मालिक जांगिड़ का कहना है कि दो साल पहले अक्टूबर 2021 में भी उनके यहां से 4 लाख नकद व ज्वैलरी सहित 40 लाख रुपए की चोरी हुई थी। लेकिन दो साल में भी पुलिस उन चोरों को नहीं पकड़ सकी। इसका नतीजा यह रहा है कि बैखोफ चोरों ने दोबारा दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी की। चोर बेधड़क ताले तोड़ते हुए फर्स्ट फ्लोर के उस कमरे तक गए जिस कमरे में दो साल पहले चोरी हुई थी। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को घर से सभी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए गए। इसके बावजूद अभी तक चोर पुलिस गिरफ्त से दूर है। बता दें कि 80 फीट रोड पर पुखराज सिटी निवासी रतन जांगिड़ दीपावली के दूसरे दिन परिवार के साथ अपने पैतृक निवास भीलवाड़ा (राजस्थान) गए थे। यहां कर्मचारी प्रियेश वर्मा सुबह-शाम पौधों को पानी और लाइट चालू-बंद करने के लिए आ रहा था। वारदात के दिन प्रियेश सुबह 10.30 बजे जांगिड़ के घर पहुंचा तो ताला लगा था। लेकिन शाम 4.30 बजे वह पहुंचा तो उसे मेनगेट का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया।

फूटेज में दिखाई दिए बेख़ौफ़ चोर

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दिया कि चोर घर की सीढ़ियों से फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे। वहां जिस कमरे में पहले चोरी हुई थी उसका जाली वाला और लकड़ीवाला गेट के ताले तोड़े। वारदात के बाद जांच में इस कमरे में अलमारियों सहित पूरे कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला। यहां से ही ज्वैलरी आदि कीमती सामान ले जाने की आशंका है। हालांकि यहां रखा लैपटॉप नहीं ले गए। उन्होंने फर्स्ट फ्लोर के एक ओर कमरे का भी ताला तोड़ा लेकिन वहां कुछ सामान नहीं रखा था।
फुटेज जांच में चोरों के चेहरे भी साफ दिखाई दिए। पहले एक चोर आया और उसने ताला तोड़ा और चला गया। उसके पांच मिनट दो चोर आए और घर में घुस गए। एक चोर ने लाल रंग का शर्ट पहन रखा है।

10 दिन बाद भी पुलिस के प्रयास नहीं

व्यवसायी जांगिड़ ने न्यूज़ जंक्शन-18 से चर्चा में बताया कि उनके घर में चोरी की वारदात के 10 दिन बाद भी पुलिस चोर की पकड़ नहीं सकी। घटना के खुलासे को लेकर संभवतः पुलिस गंभीर नही है। ऐसे में अब 1 लाख रुपए ईनाम की घोषणा की जा रही है।
चोर पकड़ने पर पुलिस को उनकी ओर से यह ईनाम दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds