Logo
ब्रेकिंग
डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन

भाजपा झूठ पर आधारित… जो भी कहती, उसका उल्टा ही रहता है

-रतलाम शहर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न!!

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। अगर चैन से रहना है तो जागना पड़ेगा, करों या मरो की लड़ाई में चुनाव जीत जाएंगे या फिर 5 साल तक गुंडागर्दी, डाकू राज स्थापित हो जाएगा। यह लड़ाई हमारी डाकू राज के खिलाफ है। क्योंकि अब बहुत हुआ जिस तरह हमारे लोगों को डरा धमकाकर परेशान किया जाता है अब उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना पड़ेगा।


यह बात डॉ. विक्रांत भूरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में राजपूत बोर्डिंग में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। चोर के हाथ में चाबी दे दी है, इन सब की असलियत जाननी है तो अलीराजपुर के व्यारियों से पूछों। इसलिए तो नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अलीराजपुर से आज तक नहीं जीत पाई है।
भूरिया ने बताया कि भाजपा झूठ पर आधारित है वह जो भी कुछ कहती है उसका उल्टा ही रहता है। लाडली बहनों के बारे में बताते हुए कहा कि लाडली बहनों के खाते में अभी तक 3 हजार रुपए नहीं आएं और कांग्रेस की सरकार बनी तो 8500 रुपए खाते में आएंगे। हर किसान का कर्जा माफ होगा, पढ़े लिखे युवा को 1 लाख रुपए की नौकरी गारंटी देंगे।
जोबट में 10 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बारे में बताते हुए कहा कि इस नाबालिग लड़की से बलात्कार करने वाले किसके सगे संबंधी थे। नाबालिग से दुष्कर्म की बात पर अनिता नागरसिंह चौहान चुप क्यों है। श्री भूरिया पीडि़त परिवार से मिलने गए तो उनके परिवार वालों ने कहा कि ऐसी घटना हमारे यहां होती रहती है और पुलिस प्रकरण भी दर्ज नहीं करती है जो पीडि़ता आवाज उठाने है उनकों जेल भेज देते है।
श्री भूरिया ने कहा कि देश के नाम पर कुछ नहीं करते है और विकास का झूनझूना थमा देते है। कार्यकर्ता सम्मेलन में कांतिलाल भूरिया को जिताने की अपील की है।
सम्मेलन की शुरुआत में स्वागत भाषण देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि हमारे कांग्रेस के हर कार्यकर्ताओं को गर्व है कि वह एक ऐसी पार्टी से जुड़ा है जिसका इतिहास बलिदान और त्याग कर रहा है !!कांतिलाल भूरिया जी ने रतलाम को अनेक सौगात दी है इस चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और कांतिलाल भूरिया निश्चित तौर पर केंद्र में मंत्री बनेंगे! सम्मेलन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव श्री कुलदीप इंदौरा, लोकसभा चुनाव समन्वयक संजय जी कामले, डॉ. मनोज उपाध्याय, पारस दादा सकलेचा, शांतिलाल वर्मा, यासमीन शेरानी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, राजीव रावत, सुजीत उपाध्याय, मनोहर पचोरी ने संबोधित किया।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, फैयाज मंसूरी संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, प्रवक्ता जोएब आरिफ, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, आशा रावत, सय्यद वुसत, वहीद शेरानी, नासिर कुरेशी, सतीश पुरोहित ,राकेश झालानी, रजनीकांत व्यास, कपिल मजावड़िया, सोनू व्यास, मुस्तफा स्टेशन वाला, शीतल सेन, अमर सिंह शेखावत, संगीता काकरिया, हितेश पेमाल, कविता महावर, शाबीर हुसैन, फखरुद्दीन मंसूरी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया। आभार नगर निगम उपनेता कमरुद्दीन कछवाय ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds