Logo
ब्रेकिंग
रेलवे में लाखों का ऐसा मेंटेनेंस और डेवलपमेंट, 15 दिन पहले लगे ब्लॉक धंसे, मटेरियल तो माशाअल्लाह, अफ... स्वच्छता ही सेवा' का निकला दम: 2 अक्टूबर बीतते ही रेलवे ग्राउंड में पसरा कचरा और गंदगी का अंबार- देख... जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज....4 अक्टूबर तक विभिन्न वर्गों के मुकाबलें, वुडन कोर्ट पर भिड़ेंग... रतलाम में 'सेवा यात्रा' का फीका स्वागत: मंच और होर्डिंग से दूरी, नदारद दिखे युवा मोर्चा के 'झांकीबाज... मजदूर संघ के रक्तदान शिविर में 111 यूनिट रक्तदान, डीआरएम ने कहा- 'मैंने अब तक 15 बार रक्तदान किया, ... रतलाम रेल मंडल: CCTS पदोन्नति सूची पर घमासान जारी; रिव्यू के बाद नई सूची से 12 और नाम जुड़े, फिर भी ... लोको पायलट ने मजदूर संघ कार्यालय में जताया आभार....पालनपुर से 40 लोको पायलट पुनः रतलाम मंडल स्थानांत... रतलाम में नवरात्रि महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू: श्री कालिका माता मंदिर में रील बनाने और फोटोग्राफ... मोदी जी के जन्मदिन पर भाजयुमो की 'जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा': रतलाम के ऋषभ दुबे कर रहे जिले का प... सीसीटीएस पदोन्नति सूची में धांधली के आरोपों के बाद रेलवे ने शुरू किया रिव्यू, डीलिंग क्लर्क पर चार्ज...

जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज….4 अक्टूबर तक विभिन्न वर्गों के मुकाबलें, वुडन कोर्ट पर भिड़ेंगे खिलाड़ी

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। रतलाम जिला बैडमिंटन संघ एवं रतलाम मंडल खेल संघ (पश्चिम रेलवे) के संयुक्त तत्वावधान में जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ रेलवे अधिकारी क्लब में हुआ। 1 से 4 अक्टूबर तक आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडल के एडीआरएम अक्षय कुमार द्वारा किया गया।

​प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बाल-बालिकाओं के मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान करना और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

​रतलाम जिला बैडमिंटन संघ के सचिव हरीश चांदवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

​इस अवसर पर रतलाम जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी अशोक पोरवाल, विम्पी छाबड़ा, रमेश पीपाड़ा, विजय मालवीय, मनोज लालवानी, कपिल मजावदिया, अनिल शर्मा, मुकेश मेहता,  दीपक पुरोहित, जगदीश श्रीवास्तव, रामनारायण पहाड़ियां, सुमित कटियार, संभव सांखला, विशु, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

​मुकाबलों का कार्यक्रम

-​ 2 अक्टूबर: विभिन्न आयु वर्गों के क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओपी किशोर पटनवला एवं समाजसेवी व खेल चेतना सचिव मुकेश जैन उपस्थित रहे।

– ​3 अक्टूबर: बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।

– ​4 अक्टूबर: मिक्स्ड डबल्स एवं डबल्स वर्ग के अंतिम मुकाबले खेले जाएंगे। इसी दिन शाम को समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.