Logo
ब्रेकिंग
मजदूर संघ के रक्तदान शिविर में 111 यूनिट रक्तदान, डीआरएम ने कहा- 'मैंने अब तक 15 बार रक्तदान किया, ... सेवा संकल्प यात्रा: कल रतलाम में प्रवेश करेगी, स्वच्छता वीरों का सम्मान कर मक्सी में युवाओं ने दिया ... रतलाम रेल मंडल: CCTS पदोन्नति सूची पर घमासान जारी; रिव्यू के बाद नई सूची से 12 और नाम जुड़े, फिर भी ... लोको पायलट ने मजदूर संघ कार्यालय में जताया आभार....पालनपुर से 40 लोको पायलट पुनः रतलाम मंडल स्थानांत... रतलाम में नवरात्रि महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू: श्री कालिका माता मंदिर में रील बनाने और फोटोग्राफ... मोदी जी के जन्मदिन पर भाजयुमो की 'जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा': रतलाम के ऋषभ दुबे कर रहे जिले का प... सीसीटीएस पदोन्नति सूची में धांधली के आरोपों के बाद रेलवे ने शुरू किया रिव्यू, डीलिंग क्लर्क पर चार्ज... पूर्वजों की स्मृति में रक्तदान....वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य श... आरपीएफ की सतर्कता काम आई.... वापी के नाराज बालक को परिजनों से मिलाया: परिजनों ने जताया आभार पुलिस का सायरन सुन भागे चोर, जाने के बाद फिर लौटे...राजबाग़ कॉलोनी के सूने मकान में कर दी चोरी

मजदूर संघ के रक्तदान शिविर में 111 यूनिट रक्तदान, डीआरएम ने कहा- ‘मैंने अब तक 15 बार रक्तदान किया, सभी को आगे आना चाहिए’

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर एवं श्राद्ध पक्ष में अपने पूर्वजों की स्मृति में भव्य रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मजदूर संघ कार्यालय में मानव सेवा समिति के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 111 यूनिट रक्तदान हुआ।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अश्विनी कुमार ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया।

​अधिकारियों और पदाधिकारियों ने किया रक्तदान:- रक्तदान शिविर में मंडल मंत्री अभिलाष नागर, सीनियर डीपीओ सोमनाथ गायकवाड़ और सीनियर डीएमएम अमीर यादव ने स्वयं रक्तदान कर मिसाल पेश की। शिविर में मुख्य अतिथि डीआरएम अश्विनी कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “मैंने स्वयं अब तक 15 बार रक्तदान किया है।

यह बेहद पुण्य का कार्य है और समाज में अब इसे लेकर काफी जागरूकता बढ़ी है। जो भी व्यक्ति स्वस्थ है, उसे रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इससे शरीर में नए रक्त का संचार होता है और किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिलता है।”

​सामाजिक हस्तियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान शाखा सचिव दीपक गुप्ता ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया। शिविर में समाजसेवी एवं आरडीए उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट, जवाहर व्यायामशाला संचालक वैभव जाट, पूर्व महापौर केसरी गौरव जाट, राजीव रावत और अश्विन जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम का सफल संचालन राजेंद्र चौधरी ने किया। इसके पश्चात वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा मानव सेवा समिति की पूरी टीम का बहुमान व सम्मान किया गया।

​इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर, जेसी बैंक डायरेक्टर सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, नरेंद्र सिंह सोलंकी, योगेश पाल, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्लूसी सदस्य गौरव संत, शेख़ जमील, शाखा सचिव संजय कुमार, अमित चौहान, बापी चौधरी, रविराज परिहार, चंद्रेश राठौर, ललित मीणा, गौरव ठाकुर, आशाराम मीणा, इमरान खान, राजेंद्र चौधरी, युवा अध्यक्ष अशोक टंडन, दिनेश छपरी, सुनील डागर, सुमित गर्ग, रवि शर्मा, कुंदन सोनर, महिला समिति अध्यक्ष रंजिता वैष्णव, सचिव ऊषा खिंची, युवा अध्यक्ष श्रेया चौरसिया सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी एवं संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.