निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रांसफर हुई FIR
न्यूज़ जंक्शन 18
रतलाम। कोझिकोड (केरल) से हज़रत निज़ामुद्दीन जा रही ट्रेन संख्या 22633 (निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस) में सफर कर रही एक महिला यात्री का कीमती सामान से भरा हैंडबैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना रतलाम स्टेशन के पास की बताई जा रही है। मामले में निज़ामुद्दीन जीआरपी (GRP) थाना में शून्य पर एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच और सामान की बरामदगी के लिए डायरी रतलाम जीआरपी को ट्रांसफर कर दी गई है।
तकिए के नीचे रखा बैग हुआ गायब:- राजस्थान सरकार की कर्मचारी स्वीटी एलजा बेनी 26 से 28 अगस्त 2026 के बीच ट्रेन संख्या 22633 के कोच B-3 (सीट नंबर 23, PNR: 44435470260) में कोझिकोड से हज़रत निज़ामुद्दीन तक की यात्रा कर रही थीं। 28 अगस्त की सुबह लगभग 5:30 बजे जब ट्रेन रतलाम स्टेशन पर थोड़ी देर के लिए रुकी। उसी दौरान अज्ञात बदमाश उनके सिर के पास (तकिए के नीचे) रखा हैंडबैग चुराकर रफूचक्कर हो गया।
रतलाम जीआरपी को सौंपी गई जांच:- ट्रेन के 28 अगस्त को दोपहर 15:20 बजे निज़ामुद्दीन स्टेशन पहुंचने पर पीड़िता ने घटना की सूचना जीआरपी थाना निज़ामुद्दीन को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए FIR नंबर 0661/2026 कायम की। चूंकि घटना रतलाम स्टेशन की सीमा में हुई है। इसलिए संबंधित एफआईआर की केस डायरी रतलाम जीआरपी थाने को अग्रिम जांच, आरोपियों की पतासाजी और सामान की बरामदगी हेतु भेजी गई है। रतलाम पुलिस अब मामले की तहकीकात में जुट गई है।
बैग में मौजूद था 3.75 लाख का कीमती सामान
पीड़िता के अनुसार, चोरी गए हैंडबैग में कुल मिलाकर करीब 3,75,000 रु. मूल्य का सामान था, जिसमें शामिल हैं। लगभग 2 लाख मूल्य की सोने की चैन। आईफोन 17 (सिम 6375264094) और रेडमी 10 प्रो (सिम 8590843857) तथा वॉलेट में रखे ₹3,500 नकद, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड और राजस्थान सरकार के महत्वपूर्ण विभागीय दस्तावेज थे।
